कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन
कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन
Share:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का बीते शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वहीं इस बारे में पारिवारिक सूत्रों ने आज यानी रविवार को यह जानकारी दी है। वहीं सूत्रों ने बताया कि ममानी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वह 56 वर्ष के थे। आपको बता दें कि सौदत्ती सीट से तीन बार विधायक रहे ममानी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी। जी दरअसल बोम्मई ने ट्वीट किया, 'हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।'

आपको बता दें कि आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम। ममानी भी 1990 के दशक में उपाध्यक्ष रहे थे। खबरों के अनुसार भाजपा विधायक और कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उसी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। भाजपा विधायक और कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी ने शनिवार आधी रात मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। ममानी सावदत्ती निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। वह डायबिटीज के मरीज थे और उनके लीवर में संक्रमण था।

आपको बता दें कि ममानी का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐसे में शुरुआत में उन्हें इलाज के लिए एक चिकित्सा विशेषज्ञ की सलाह पर चेन्नई रेफर कर दिया गया था। बाद में वहां से उन्हें मणिपाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वह पिछले कुछ दिनों से कोमा में थे। आपको जानकारी दे दें कि ममानी को सितंबर में ही सबसे पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब आम लोगों की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को आज उनके गृहनगर ले जाया जाएगा।

केन्या: 4 महीने से लापता दो भारतीयों की हत्या, राष्ट्रपति के करीबी का दावा

दिवाली पर उर्फी जावेद ने उतारे कपड़े, यूजर्स बोले- 'काश...'

बच्चे ने लिपस्टिक से रंग दी पूरी कार, मजेदार वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -