कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कही ये बात
कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कही ये बात
Share:

बैंगलोर: राज्यसभा चुनाव के बीच कर्नाटक में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। समाचार चैनलों की बहस में कांग्रेस के जाने माने चेहरे और सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। वह 25 वर्ष से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि, हाल के दिनों में वह अपने उत्साह में कमी महसूस रहे हैं, उनका प्रदर्शन उदासीन और निरुत्साह वाला रहा है। 

सोनिया गांधी को 30 मई को लिखे एक पत्र में कलप्पा ने सूबे में पार्टी के शासन के दौरान मंत्री पद के समकक्ष कर्नाटक सरकार के कानूनी सलाहकार के तौर पर उनकी नियुक्ति सहित उन्हें दिए गए तमाम मौकों के लिए धन्यवाद दिया है। कलप्पा ने सोनिया को उन्हें संरक्षण प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह 2013 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के समय से तक़रीबन एक दशक तक हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ समाचार चैनलों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और उन्होंने 6,497 बहसों में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पार्टी नियमित रूप से उन्हें सियासी कार्य सौंपती रही है, जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरसक प्रयास किया है।

कलप्पा ने कहा कि,  '2014 और 2019 की शिकस्त के बाद पार्टी के लिए सबसे बुरे समय में भी मैंने कभी उत्साह और ऊर्जा में कमी महसूस नहीं की। मगर, हाल के दिनों में मैं खुद के जुनून में कमी महसूस कर रहा हूं क्योंकि मेरा अपना प्रदर्शन उदासीन और निरुत्साह वाला रहा है। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ। '

केजरीवाल के कौन से राज़ खोलने वाली हैं स्मृति ईरानी ? AAP अध्यक्ष को दी खुली चुनौती

MP में हुआ जेपी नड्डा का ऐतिहासिक स्वागत, बोले- 'ये भाव-विभाेर करने वाला है...'

कल को शिवराज PM नरेंद्र मोदी को अमिताभ बच्चन भी कह सकते हैं: कमलनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -