बेटे संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी
बेटे संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी
Share:

बैंगलोर: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में आज यानी गुरुवार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुईं। जी हाँ और भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है।

जी दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। ऐसे में सोनिया गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना अहम माना जा रहा है। आपको जानकारी दे दें कि सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं और उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की। अब सोनिया आज मंड्या जिले में पदयात्रा में शामिल हुईं। वे कुछ दूर तक अपने बेटे राहुल गांधी के साथ भी चलेंगी।

बताया जा रहा था सोनिया गांधी सुबह 8 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हो सकती हैं और सोनिया गांधी के सुबह 8 बजे मंड्या जिले के जक्कनहली से पदयात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही थी। हालाँकि अब ऐसा हो चुका है। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगी और कुछ दूर तक अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ चलेंगी भी। हालाँकि यह अभी तक कुछ तय नहीं है।

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 की मौत और 38 घायल

दूसरी बार पिता बने अजिंक्य रहाणे, सोशल मीडिया पर फैंस को दी गुड न्यूज़

बच्चों के लिए जहर है भारत में बनी ये 4 कफ सिरप, WHO ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -