कर्नाटक: संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
कर्नाटक: संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Share:

बैंगलोर: कनार्टक के हडवल्ली गांव के नजदीक शुक्रवार (24 फ़रवरी) को एक ही परिवार के चार लोगों का क़त्ल कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति विवाद के कारण हत्याएं की गई है। भटकल ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे के पास की बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त शंभु वेंकटरमण भट्ट (65), उनकी पत्नी मादेवी भट्ट (58), उनके बेटे राघवेंद्र (40) और राघवेंद्र की पत्नी कुसुमा राघवेंद्र भट्ट (32) के रूप में की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जंगलों से घिरे इस इलाके में घर एक-दूसरे से बहुत दूरी पर हैं। शंभू भट्ट का शव उनके घर से लगभग 50 मीटर दूर मिली, उनके बेटे का शव उनके पीछे करीब 25 कदम की दूरी पर मिला। एक ओर उसकी मां की लाश और दूसरी तरफ उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी। चारों की लाशें उनके घर के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ी हुईं मिली। मौके पर मौजूद मृतक के परिवार वालों ने बताया है कि मृतक शंभू के बड़े बेटे श्रीधर की किडनी फेल होने से लगभग आठ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। संपत्ति में हिस्से को लेकर श्रीधर भट्ट की पत्नी विद्या भट्ट का अपने ससुर शंभू भट्ट से विवाद था।

आरोप लगाया गया है कि विद्या भट्ट के भाई विनय भट्ट ने क़त्ल किया है। इस हत्याकांड के आरोपियों में विद्या और उसके पिता श्रीधर का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि, विद्या भट्ट के पति और पिता दोनों का नाम श्रीधर भट्ट है। मुख्य आरोपी विनय मौके से फरार बताया जा रहा है। हत्या के समय मृतक राजू भट्ट का छह वर्षीय बड़ा बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि उसकी 3 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। दोनों सुरक्षित हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कारवार से पुलिस अधीक्षक विष्णुवर्धन भटकल मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भटकल सरकारी अस्पताल भेजा। मौके का दौरा करने वाले उत्तर कन्नड़ के अतिरिक्त SP सीटी जयकुमार ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रेस वालों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है और तीनों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भटकल ग्रामीण थाने में केस दर्ज किया गया है।

शख्स ने मारी अपने भतीजे के प्राइवेट पार्ट पर गोली, चौंकाने वाली है वजह

14 साल की बच्ची का बाप ने किया बलात्कार, गर्भवती होने पर हुआ भंडाफोड़

नहा रही थी नवविवाहिता भतीजी, अचानक चाची ने लगा दी आग, हैरान कर देने वाला है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -