14 साल की बच्ची का बाप ने किया बलात्कार, गर्भवती होने पर हुआ भंडाफोड़
14 साल की बच्ची का बाप ने किया बलात्कार, गर्भवती होने पर हुआ भंडाफोड़
Share:

मुंबई: नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध इन दिनों बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र मुंबई से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक 14 वर्षीय लड़की के सौतेले पिता ने उसके साथ बलात्कार किया तथा वो गर्भवती हो गई। घटना रायगढ़ जिले की बताई जा रही है। पनवेल में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति को खंडेश्वर पुलिस ने 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। मां अस्पताल ले गई। हालांकि सोनोग्राफी में पता चला कि बच्ची दो माह की गर्भवती थी। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना उसे बता दी। उसने खुलासा किया कि उसके सौतेले पिता द्वारा पिछले साल नवंबर से यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। इसके बाद भी पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी। डॉक्टर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, "लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया क्योंकि गर्भवती लड़की नाबालिग थी।" जब पुलिस टीम जांच के लिए छात्रा के घर पहुंची तो वह स्कूल गई हुई थी। उसकी मां ने आरोपी को बताया कि पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची थी।

ये पता चलते ही आरोपी फरार हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। हालाँकि पुलिस उसका वैकल्पिक नंबर प्राप्त करने में सफल रही और उसे ट्रैक कर लिया, उसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नए पनवेल से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी की उम्र 45 वर्ष है। महिला के पहले पति के छोड़ देने के बाद उसने करीब पांच साल पहले लड़की की मां से शादी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में मचा भारी बवाल, ABVP और SFI के बीच हिंसक झड़प में लहूलुहान हुए कई छात्र

नेपोटिज्म पर सारा अली खान ने कही हैरान कर देने वाली बात

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -