करीना ने तैमूर को लेकर किए कई बड़े खुलासे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
करीना ने तैमूर को लेकर किए कई बड़े खुलासे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड तैमूर अली खान की आए दिन कोई न कोई तस्वीर या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही रहते हैं. सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर हर दिन चर्चा का विषय बने होते हैं. उनकी सभी फोटोज सामने आती ही वायरल हो जाती हैं. हर बार ही पापाराजी भी तैमूर के इंतजार में पलकें बिछाए रहते हैं. लेकिन हाल ही में मशहूर कवी कुमार विश्वास के पूछे गए सवाल के जवाब में करीना ने तैमूर के बारे में कई सारी बातों का खुलासा किया है. ये मौका था जश्न-ए-यंगिस्तान कार्यक्रम का जहां करीना भी पहुंची थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आपको बता दें जश्न-ए-यंगिस्तान कार्यक्रम में देश के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ और भी कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. इन सभी की उपस्थिति में करीना कपूर खान से कुमार विश्वास ने उनके लाडले बेटे तैमूर को लेकर सवाल किया कि तैमूर सुबह क्या खाते हैं? कहां जाते हैं? पूरी दिनचर्या का पता चल जाता है. इससे पहले की विश्वास आगे भी कुछ बोलते इससे पहले ही करीना ने बात बीच में ही काट दी और कहा कि, 'मुझे को वीरल और मानव के पोस्ट से पता चलता है कि तैमूर कहां है इस वक्त और क्या कर रहा है. लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि मीडिया उनका काफी ख्याल रखती है. मैं उनकी दिल से शुक्रगुजार हूं.'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैफ और करीना के लाडले तैमूर इसी साल दिसंबर में पूरे 2 साल के हो जाएंगे. बचपन से वो सभी के फेवरेट हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके नाम से ना जाने कितने ही फैन पेज बने हुए हैं.

सौतेले भाई तैमूर को गोद में लेकर सारा ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन

Video : तैमूर की इस क्यूट हरकत पर आया लाखों लोगों का दिल, क्या आपने देखी...

क्या तैमूर भी देखेंगे मोगली? मम्मी करीना ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -