तैमूर की इस बात को सुनते ही पिघल जाता है माँ करीना का दिल, खुद किया खुलासा
तैमूर की इस बात को सुनते ही पिघल जाता है माँ करीना का दिल, खुद किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड के बहुत ही दमदार एक्टर सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और अपने बेटे तैमूर अली खान का खूब ध्यान रखते हैं और सभी मीडिया में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं उनकी कोई भी लेटेस्ट फोटो या वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं और सभी को लोग खूब पसंद करते हैं. ऐसे में हाल ही में करीना कपूर ने बेटे तैमूर को लेकर कई खुलासे किए हैं. जी दरअसल, करीना कपूर ने बताया है कि ''तैमूर धीरे-धीरे बोलना सीख रहे हैं और उनसे सवाल करने लगे हैं.''

जी हाँ, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया कि ''वह जब भी घर से बाहर जाती हैं तो तैमूर उनसे उनके पास रुकने के लिए कहते हैं.'' तैमूर कहते हैं कि ''अम्मा मत जाओ और ये बात सुनकर करीना का दिल पिघल जाता है.'' वैसे करीना कपूर और सैफ का शिड्यूल चाहे कितना भी बिजी क्यूं न हो वे तैमूर अली खान का खास ध्यान रखते हैं और उसके साथ टाइम स्पेंड करते हैं और दोनों तैमूर को अपने काम से ज्यादा समय भी देते हैं. हाल ही में करीना कपूर ने बताया कि ''तैमूर उन्हें अम्मा और सैफ को अब्बा कहकर बुलाते हैं.''

जल्द ही करीना कपूर का जन्मदिन आने वाला है इसके लिए सैफ, तैमूर और करीना खुद हॉलिडे पर गए हैं और इन्हें कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जो आपने देखा ही होगा.

मंदिरा ने अपने पुराने दिनों को किया याद, बताया 20, 30 और 40 के दशक का राज

1 साल बाद देश लौटने के बाद अपने जिगरी यारों से मिलें ऋषि कपूर

B'Day : एक्टिंग में फ्लॉप हुए लेकिन लेखन में आगे निकले अमज़द खान के बेटे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -