कभी अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर, वायरल हो रहा वीडियो
कभी अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर करण जौहर पर कई बार ये इल्जाम लगाया गया है कि उन्होंने कुछ एक्टर्स के करियर को बर्बाद करने का भरपूर प्रयास भी किया है। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा को लेकर भी एक खबर सामने आई है कि करण जौहर उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करते। इसलिए उन्होंने शुरुआती दौर में अनुष्‍का शर्मा के करियर को तबाह करने का प्रयास किया था। हालांकि बाद में इन दोनों  के मध्य सबकुछ ठीक हो गया था। इसके लिए करण जौहर ने अनुष्का से माफी मांगी थी। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं करण जौहर को अनुष्का शर्मा क्यों पसंद नहीं थी।

अनुष्का का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर: खबरों का कहना है कि मूवी  'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए आदित्य चोपड़ा को अभिनेत्री की तलाश थी। उस समय करण जौहर ने आदित्य को अनुष्का को साइन करने से इंकार कर दिया था। करण चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ सोनम कपूर कार्य करें। हालांकि ,जब उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा की 'बैंड बाजा बारात' में देखी तो खूब इंप्रेस हुए और अभिनेत्री से माफी मांगने के बारे में सोचने लग गए। बाद में मूवी 'रब ने बना दी जोड़ी' को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हो चुकी है। 

करण जौहर ने एक इवेंट में ये माना था कि वो अनुष्का शर्मा के करियर को खराब करना चाह रहे थे। करण ने कहा था कि जब आदित्य ने उनको अनुष्का की फोटो दिखाई थी तो उन्होंने अनुष्का को लेने से साफ मना कर दिया था। हालांकि जब  मूवी 'बैंड बाजा बारात' में करण ने अनुष्का की एक्टिंग देखी तो वो हैरान रह गए और उनकी जमकर तारीफ भी कर दी है।

श्रीदेवी के प्यार में पागल था ये मशहूर डायरेक्टर, मौत के बाद हो गया था बुरा हाल

अप्रैल की इस तारीख को सगाई करने जा रहे है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा!

'सबके भाईजान नहीं हैं, किसी की जान भी हैं', भरी महफ़िल में सलमान खान ने कह डाली ऐसी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -