रिहा हो सकता है कन्हैया, उलझी दिल्ली पुलिस
रिहा हो सकता है कन्हैया, उलझी दिल्ली पुलिस
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर लगाए गए देशद्रोह के आरोपों को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले अधिकारियों का कहना था कि कन्हैया के विरूद्ध देश विरोधी नारेबाजी के पुख्ता सबूत न मिलने पर उस पर लगाए गए आरोप हटा दिए जाऐंगे। दरअसल पहले कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में पकड़ लिया गया था, मगर बाद में कहा गया कि कन्हैया कुमार नारेबाजी नहीं कर रहा था और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

यदि कन्हैया को छोड़ दिया जाता है तो दिल्ली पुलिस पर सवालिया निशान लग सकते हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आतंकी अफजल गुरू के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करने के ही साथ देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने कन्हैया कुमार को पकड़ लिया था। कन्हैया पर देशविरोधी नारे लगाए जाने का आरोप था। 

हालांकि एक राष्ट्रीय स्तर के समाचार चैनल ने अपने वीडियो फुटेज में कन्हैया कुमार को मुख्य साजिशकर्ता उमर खालिद के साथ खड़े हुए और नारेबाजी करते हुए दिखाया था। मगर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि इस घटना से जुड़ी आॅडियो और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

कन्हैया के वाॅयस सेंपल की रिपोर्ट के इंतज़ार होने की बात भी पुलिस ने कही थी। पुलिस ने इस मामले में 9 फरवरी के घटनाक्रम के वीडियो फुटेज चैनलों से मांगे हैं। दूसरी ओर पुलिस ने कहा है कि यदि कन्हैया की ओर से जमानत की अर्जी लगाई जाती है पुलिस इसे नहीं रोकेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -