कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर बलात्कार का केस दर्ज
कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर बलात्कार का केस दर्ज
Share:

प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वह आए दिन विवादित ब्यान देती हैं और उनके इन बयानों के चलते उन्हें सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए देखा जाता है। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनके पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगडे के खिलाफ बलात्कार और अननेचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत मुंबई की एक मेकअप आर्टिस्ट ने शिकायत दर्ज करवाई। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के तहत कुमार हेगडे पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने का आरोप है। इसके अलावा कुमार हेगडे पर पीड़िता से 50 हजार रुपए वसूलने का भी आरोप है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत आरोप लगाने वाली महिला मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती है। शिकायतकर्ता महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और महिला की शिकायत के आधार पर मामला डीएन नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले को बीते 19 मई की रात को दर्ज किया गया है। आप सभी को बता दें कि शिकायतकर्ता महिला का कहना है इस समय कुमार कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता है। वह महिला से साल 2013 में मिला था। वहीं बीते साल जून में हेगडे ने संबंधित महिला को प्रपोज किया और उसके बाद पीड़िता ने हां कर दी। फिर वह लगातार पीड़िता के फ्लैट में आने लगा और फिर जिस्मानी ताल्लुकात बनाने लगा। इसी बीच कई बार उसने पीड़िता के साथ जबर्दस्ती भी की। बीते 27 अप्रैल को हेगडे पीड़िता के घर से 50 हजार रुपए लेकर चला गया। वैसे यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले कंगना के पास काम करने वाले हेयर स्टाइलिस्ट ब्रैण्डन ऑलिस्टर दीघी पर भी एक अल्पवयस्क बच्चे के यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ था।

अब इंदौर में बढ़ रहा ब्लैक फंगस संक्रमण, कम पड़ने लगीं एंडोस्कोपी मशीनें

दिल्ली से पलायन कर गए 8 लाख से अधिक मजदूर ! राज्य परिवहन विभाग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इंदौर: बीते 24 घंटे में मिले 863 नए कोरोना मरीज, 2001 हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -