कंगना रनौत ने बताए बॉलीवुड के 'दुर्योधन' और 'शकुनि', इन स्टार्स पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने बताए बॉलीवुड के 'दुर्योधन' और 'शकुनि', इन स्टार्स पर साधा निशाना
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने विचार रखने से वह पीछे नहीं हट रही हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले निर्देशक नितेश तिवारी ने 'रामायण' का ऐलान किया था। उसमें बताया था कि वह फिल्म में 'राम' रणबीर कपूर को बनाएंगे तथा आलिया भट्ट 'सीता' बनेंगी। इसके अतिरिक्त रावण के किरदार में दक्षिण भारतीय फिल्म का अभिनेता दिखाई देगा।

वही इसके लिए कंगना ने पोस्ट साझा कर लिखा था कि कैसा कलयुग आ गया है। न जाने किस तरह के एक्टर्स एतिहासिक फिल्मों में लिए जा रहे हैं। अब इस बार जो कंगना ने पोस्ट साझा की है, उसमें उन्होंने ऋतिक रोशन संग उनकी लड़ाई में कूदे कुछ स्टार्स-निर्देशक की क्लास लगाई है। कंगना ने लिखा है- पिछले दिन जो मैंने पोस्ट शेयर की थी, उसके आगे की ही कहानी मैं आपको आज बताने जा रही हूं। इंडस्ट्री में 'दुर्योधन' एवं 'शकुनि' की जोड़ी सबसे खराब है। खुद को ये दोनों फिल्म इंडस्ट्री के गॉसिप मिनिस्टर बोलते हैं, जबकि दोनों ही जलनखोर एवं इनसिक्योर इंसान हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री यह बात जानती है। ये दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी के पीछे रहे। इन दोनों ने ही उसको यह सब करने के लिए उकसाया था। इन दोनों ने मिलकर मेरे बारे में भी बहुत कुछ खराब बोला। फैलाया। इससे पहले ये दोनों मेरी निजी जिंदगी में दखल देते रहे तथा करियर में मुझे हैरेस करते रहे। 

आगे कंगना ने लिखा- "जब मैंने मेरे खिलाफ हो रही चीजों को लेकर पब्लिक में खुलकर बोला तो ये दोनों कुछ वक़्त के लिए चुप बैठ गए। मैं आज जहां हूं, शायद खराब स्थिति में हो सकती हूं, लेकिन मैं आज यह वचन लेती हूं कि जिस दिन भी मैं पावर में आई, इन दोनों की इनलीगल चीजों के बारे में खुलासा करूंगी। किस प्रकार के डार्क वेब, हैकिंग एवं इललीगल चीजों में ये दोनों हैं, मैं सबकुछ बताऊंगी। इतना कुछ है इन दोनों के बारे में कि दोनों जेल तक जा सकते हैं। आप सभी लोगों का शुक्रिया। इतनी शांति से आप लोग मेरी बात सुन रहे हो। पढ़ रहे हो। आज के वक़्त में दोनों के करियर नीचे की तरफ जा रहे हैं तो दोनों अचानक से अपनी निजी जिंदगी पर गौर करने लगे। इससे पहले दोनों के साथ काम करने में भी बहुत मुश्किलें लोगों को झेलनी पड़ती थीं। आज के वक़्त में सोशल मीडिया ही न्यूज का एकमात्र माध्यम है जो लोगों तक सिर्फ सच्चाई पहुंचा रहा है। इंटरनेट के माध्यम से मैं खुलकर अपनी बात रख पा रही हूं। मेरे शब्दों का हेर-फेर नहीं होता। नहीं तो इन लोगों ने मुझे नीचा गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।" कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट में किसी एक्टर-डायरेक्टर का नाम तो नहीं लिया। केवल निशाना साधा है। 

विवादों में आने के बाद भी 'आदिपुरुष' पर नहीं दिख रहा कोई असर, एडवांस बुकिंग खुलते ही जबरदस्त बिक्री

'एनिमल' का टीजर देख डरे लोग, रणबीर कपूर का खूंखार रूप देख रह जाएंगे दंग

'जरा हटके जरा बचके' की कमाई ने किया लोगों को सरप्राइज, 10 दिन में फिल्म ने लगाई हाफ सेंचुरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -