'एनिमल' का टीजर देख डरे लोग, रणबीर कपूर का खूंखार रूप देख रह जाएंगे दंग
'एनिमल' का टीजर देख डरे लोग, रणबीर कपूर का खूंखार रूप देख रह जाएंगे दंग
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की प्रतीक्षा प्रशंसकों को बेसब्री से है। अब इस फिल्म का प्री-टीजर रिलीज हो गया है। इसमें आपको रणबीर का 'एनिमल' रूप देखने को मिलेगा। इस वर्ष के आरम्भ में हम सभी ने फिल्म का पहला पोस्टर देखा था। अब इसके टीजर ने तहलका मचा दिया है।

वही टीजर में अभिनेता कुल्हाड़ी लिये मास्क पहने आदमियों को मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत साइरन बजने से होती है। आपको गोल्डन मास्क पहने कई लोग खड़े दिखाई देते हैं। इन सभी के पास अलग-अलग हथियार हैं। तत्पश्चात, पंजाबी गायक भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज नजर आते हैं। वो गाना शुरू करते हैं तथा रणबीर कपूर कुल्हाड़ी निकालते हैं। भूपिंदर के गाने पर रणबीर कपूर एक पूरी खड़ी फौज को अकेले ही निपटा रहे हैं। 

वही खून के प्यासे रणबीर के खूंखार रूप को देख बचे हुए लोग भाग जाते हैं। इस छोटे से टीजर से जाहिर है कि इस बार रणबीर बड़े पर्दे पर कमाल करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 'एनिमल' को 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया है। ये संदीप एवं रणबीर कपूर की साथ में पहली फिल्म है। इसके अतिरिक्त इस फिल्म के माध्यम से रणबीर कपूर पहली बार रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल एवं अनिल कपूर संग काम करते दिखाई देंगे। वही टीजर ने फैंस का उत्साह भी बढ़ा दिया है। 

'जरा हटके जरा बचके' की कमाई ने किया लोगों को सरप्राइज, 10 दिन में फिल्म ने लगाई हाफ सेंचुरी

जानिए शाहिद कपूर के जीवन के बारें में कुछ खास बातें

शाहरुख फैन्स ने बनाया अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मन्नत के सामने रचा इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -