मनाली जाते ही आदित्य ठाकरे पर कंगना ने लगाया यह गंभीर आरोप
मनाली जाते ही आदित्य ठाकरे पर कंगना ने लगाया यह गंभीर आरोप
Share:

शिवसेना और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों एक दूजे से पंगा लेकर बैठे हैं। दोनों के बीच तनातनी जारी है। ट्विटर पर दोनों एक दूजे के खिलाफ हैं। ऐसे में आप देख रहे होंगे कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर हमला कर रही हैं। वह आए दिन कोई ना कोई ट्वीट कर रहीं हैं को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ है। वह दिन पर दिन महाराष्ट्र सरकार पर निशाने साध रहीं हैं। वैसे इस समय कंगना मनाली में हैं। जी हाँ, वह महाराष्ट्र से मनाई जा चुकी हैं और वहां जाने के बाद भी वह शांत नहीं हुईं हैं।

अब उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की बेसिक समस्या ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट को एक्सपोज किया, जिनके साथ उनका बेटा आदित्य ठाकरे घूमता-फिरता था। ये मैंने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है और अब वे मुझे फिक्स करना चाहते हैं। ओके आप कोशिश कीजिए। देखते हैं कि कौन किसको फिक्स करता है।''

वैसे आप सभी इस बात को तो जानते ही होंगे कि कंगना रनौत 9 सितंबर को अपने मुंबई वाले घर आई थीं। वहीँ उसके पहले कंगना ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में बहुत कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद से वह सुर्ख़ियों में रहीं थीं। उन्होंने बीते दिनों ही यह दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसी के बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। यह सब होने के बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे।

लोकसभा में रवि किशन पर भड़की जया बच्चन!, कहा- 'जहाँ से नाम कमाया उसे गटर।।।'

ड्रग्स मामले में आया इस एक्टर का बयान, कहा- 'पूरी इंडस्ट्री ड्रग में लिप्त नहीं है'

फर्जी खबर पर प्रतिक्रिया देकर जमकर ट्रोल हुईं कंगना रनौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -