10 फरवरी को है काम्या पंजाबी की शादी, माता की चौकी से हुई शुरुआत
10 फरवरी को है काम्या पंजाबी की शादी, माता की चौकी से हुई शुरुआत
Share:

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं। इन दिनों उनके घर में शादी का माहौल बना हुआ है और आपको बता दें कि एक्ट्रेस 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस समय एक्ट्रेस के घर शादी की रस्में शुरू हो गई है और उन्होंने घर पर माता की चौकी से अपनी शादी की शुरुआत कर दी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है, जय माता दी। #matakichowki

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

आप देख सकते हैं वह इसमें माता की चौकी के साथ दिखाई दे रहीं हैं। जी दरअसल कुछ दिनों पहले काम्या पंजाबी ने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बैचलरेट पार्टी की थी और इसकी तस्वीरे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जो उनके फैंस को खूब पसंद आई थी। आपको पता ही होगा कि काम्या और शलभ काफी समय से साथ हैं। साल 2019 के फरवरी महीने में शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रोपोज किया था और अब दोनों शादी के लिए तैयार हैं।

दोनों फरवरी के महीने में यानी इसी महीने में 10 फरवरी को सात फेरे लेंने वाले हैं। काम्या पंजाबी और शलभ डांग के प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी 8 फरवरी को और संगीत 9 फरवरी को होगा और 10 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। जी दरअसल काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी लेकिन तलाक हो गया। इस समय काम्या 40 साल की हैं और उनकी एक बेटी भी है।

पारस छाबड़ा ने आसिम रियाज पर निकाली भड़ास, कहा- 'नंगा कहा था...'

'जीजाजी छत पर हैं' अब नहीं होगा टीवी पर प्रसारित, जानिये क्या है कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -