एक ही जगह दो ट्रेन हादसों में 30 से अधिक लोगों की मौत, रेलमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
एक ही जगह दो ट्रेन हादसों में 30 से अधिक लोगों की मौत, रेलमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
Share:

हरदा ​: हरदा में एक ही रात में एक ही जगह पर हुए दो रेल हादसों में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. ये दोनों ही हादसे बस कुछ ही समय के अंतराल से हुए हैं. इटारसी-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हुए इन हादसों में मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे डीरेल हो गए, जबकि पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के 4 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए. अभी तक जनता एक्सप्रेस की एक ही बोगी से 11 शव निकाले गए हैं. मौके पर NDRF और सुरक्षाकर्मी राहत व बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. रेस्क्यू टीम ने अब तक करीब 300 लोगों को बचाया है.

रेलमंत्री ने हादसों में मारे गए लोगों के घरवालों को 2 लाख, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है. वहीँ हादसे की कमिश्नर रेलवे सेफ्टी से जांच कराने का आदेश भी दिए हैं. हादसे की सूचना मिटले ही PM मोदी ने ट्वीट करके हर संभव मदद करने की बात कही. वहीँ हादसे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफे की मांग की है.

इटारसी में की फर्स्ट एड की व्यवस्था 

हादसे में घायल यात्रियों के फर्स्ट एड की व्यवस्था इटारसी में की गई है. कामायानी एक्सप्रेस रवाना घायलों को लाने के लिए रवाना हो गई है. वहीँ जनता एक्सप्रेस को डाइवर्टेड रूट से रवाना करने की कोशिश की जा रही है. होशंगाबाद अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया है.

कई ट्रेन रद्द व कई के रूट बदले

हादसे के कारण इटारसी रूट की 4 ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीँ 22 ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कामायनी एक्सप्रेस रात करीब 11.10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई. हादसा काली माचक नदी पुल पार करने के बाद कुछ ही दूरी पर हुआ. ट्रेन भिरंगी स्टेशन से निकली थी. हादसे की सूचना रात करीब 12.30 बजे इटारसी स्टेशन को मिली. इसके 10 मिनट बाद ही इसी रुट पर जनता एक्सप्रेस के भी दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिली. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. लेकिन रेलवे का अनुमान है कि भारी बारिस के कारण रेल के नीचे की मिटटी बह गई होगी जिससे ये हादसा हुआ होगा. 

रेल मंत्री प्रभु ने सीएम चौहान से की बातचीत

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देर रात CM शिवराज सिंह चौहान से रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बातचीत की. प्रभु ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. 

हेल्पलाइन नंबर : 

हरदा                                                  09752460088, 

वाराणसी                                            05422504221 और 9794845312, 

भोपाल                                               0755-4061609, 

इटारसी                                              07572241920,

मुंबई सीएसटी                                     022-22694040,

मुंबई एलटीटी                                     022-25280005, 

कल्याण                                            0251-2311499

बीना                                                07580222052,  

ठाणे                                                 22-25334840, 

मरम्मत न होने के चलते आए दिन होते है हादसे

29 जून 2005 को सिकंदराबाद पैसेंजर्स के कई डिब्बे आंध्र प्रदेश के नलगोंडा जिले में मूसी नदी में गिर गए थे. इस भयानक हादसे में करीब 100 लोगों की मौत की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. वहीँ 22 जून 2001 को मंगलोर-चेन्नई मेल के 4 डिब्बे कडालुंडी नदी में गिर गए थे इससे 57 यात्रियों की मौत हो गई की और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -