पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share:

इंदौर/ब्यूरो। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ आगामी 8 नवंबर, 2022 को अपने इंदौर प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रातः 10.00 बजे इंदौर विमानतल पर पहुंचने के बाद श्री कमलनाथ सबसे पहले प्रातः 10.30 बजे खजराना गणेश जी के दर्शन करेंगे।

 इसके पश्चात 11.00 बजे वे भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए जाल सभागृह में आयोजित जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों, शहर/जिला अध्यक्षों, विधायकों और विधानसभा प्रत्याशियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे वे खालसा स्टेडियम में सिख समाज द्वारा आयोजित गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

इसके बाद दोपहर 01.30 बजे से उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 05.30 बजे वे अभय प्रशाल में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 06.30 बजे वे लाभ मंडपम में मीडिया के साथियों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात श्री कमलनाथ दिवंगत पूर्व पार्षद श्री अनिल शुक्ला के निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे। तत्पश्चात 08.00 बजे वे निजी विमान द्वारा इंदौर से प्रस्थान करेंगे।

'मनचाहा प्यार पाएं...' लिखें पर्चे बांट रहा था युवक, अचानक पहुंच गई पुलिस और...

अलादीन बनने का सपना हुआ सच! सामने आया जादुई कालीन का वीडियो

भारत जोड़ो यात्रा के लिए 'कांग्रेस' ने चुराया KGF-2 का गाना, राहुल गांधी पर FIR दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -