हादसे का शिकार हुई भक्तों को अयोध्या ले जा रही बस, लहूलुहान हुए दर्जनों यात्री
हादसे का शिकार हुई भक्तों को अयोध्या ले जा रही बस, लहूलुहान हुए दर्जनों यात्री
Share:

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से एक दुखद घटना सामने आई है यहाँ एक टूरिस्ट बस दुर्घटना की शिकार हो गई। इस घटना में एक की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा सवारियां चोटिल हो गईं हैं। चोटिल व्यक्तियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह बस गाजियाबाद से भक्तों को लेकर अयोध्या जा रही थी। शिकोहाबाद चिकित्सालय से चार गंभीर चोटिल व्यक्तियों को सैफई रेफर किया गया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, आज तड़के बस चालक को नींद आने से यह घटना हुई है। हादसा थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पिलर संख्या 56 -600 पर हुआ है। यह बस पिछली रात गाजियाबाद से अयोध्या के लिए भक्तों को लेकर निकाली थी। आगरा से कानपुर के बीच लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के नजदीक एक ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि 17 सवारियां उछलकर आगे आ गिरीं।

बस में सवार सभी भक्त चोटिल हो गए। गंभीर हालत में 4 लोगों को सैफई रेफर किया गया। घटना की खबर मिलने के पश्चात् पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे तथा जायजा लिया। घटना में दो दर्जन सवारियां घायल हैं, ड्राइवर की मौत हो गई है। बस यात्री रतनलाल ने कहा कि गाजियाबाद से अयोध्या टूरिस्ट बस से जा रहे थे। इसी बीच फिरोजाबाद में एक्सीडेंट हो गया। बस के अंदर खतरनाक विस्फोट सा हुआ। बस की सारी सवारियां घायल हो गई हैं। फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि गाजियाबाद से अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकरा गई है, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा सवारियां चोटिल हुई हैं। 

पुलिस लॉकअप में जीजा-साली ने कर दी ऐसी हरकत, मचा बवाल

नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटे शख्स का खूनी खेल, माता-पिता का कर दिया ये हाल

तमिलनाडु के झरने में अचानक आ गई बाढ़, बह गया 17 साल का लड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -