पुलिस लॉकअप में जीजा-साली ने कर दी ऐसी हरकत, मचा बवाल
पुलिस लॉकअप में जीजा-साली ने कर दी ऐसी हरकत, मचा बवाल
Share:

अररिया: बिहार के अररिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ स्थित ताराबाड़ी थाने के हाजत में जीजा साली ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। पुलिस हिरासत में जीजा-साली की खुदखुशी के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाना पर धावा बोलते हुए आग लगा दी। वहीं, पुलिस ने गुस्साई भीड़ से आत्मरक्षा में गोलीबारी की। गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर इल्जाम लगाया है। 

दरअसल, बृहस्पतिवार की रात ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी जीजा को पकड़ा था, जहां दोनों ने देर रात थाने में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। इसका एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। जीजा-साली के खुदखुशी करने की जानकारी प्राप्त होते ही आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने थाने को घेर लिया तथा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। भीड़ की तरफ से पुलिसकर्मियों पर किया गया पथराव में कई कर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तत्पश्चात, पुलिस ने आत्मरक्षा में भीड़ पर 5-6 राउंड फायरिंग की है। इसकी भी तहकीकात की जा रही है। और पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी से हुई मौत के मामले में भी तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है, किन्तु बताया जा रहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस थाने पर हमले की खबर प्राप्त होने के बाद सदर SDPO रामपुकार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, किन्तु आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर हमला करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें सदर SDPO रामपुकार सिंह सहित 5 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं। वहीं, इस बारे में जानकारी देते हुए DIG पूर्णिया क्षेत्र के डीआईजी को विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी तथा दोनों से पूछताछ के लिए बुलाया गया था, किन्तु देर रात दोनों ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली जो CCTV में साफ तौर पर देखा जा सकता है। घटना के बाद और असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 5-6 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में 5-6 राउंड फायरिंग की। पुलिस आत्मरक्षा में हुई मौत के मामले की भी तहकीकात हो रही है और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालात फिलहाल नियंत्रण में है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटे शख्स का खूनी खेल, माता-पिता का कर दिया ये हाल

तमिलनाडु के झरने में अचानक आ गई बाढ़, बह गया 17 साल का लड़का

नूंह में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी भयंकर आग, 10 ज़िंदा जले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -