'हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके कर रहे मुस्लिम', इंदौर में बोले कालीचरण महाराज
'हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके कर रहे मुस्लिम', इंदौर में बोले कालीचरण महाराज
Share:

इंदौर: अपने बयान के कारण ख़बरों में रहने वाले कालीचरण महाराज ने एकबार फिर तीखा बयान दिया है। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके करते हैं। लव जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि अगर वे काफिर (गैर मुस्लिम) लड़की से संबंध बनाएंगे तो जन्नत मिलेगी। कालीचरण महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में हिंदुओं को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लव जिहाद की घटनाओं पर लगाम लगाने के तरीके भी बताए। 

रविवार को कालीचरण महाराज इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा- हिंदुओं को लव जिहाद से सावधान रहने की आवश्यकता है। मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके भी आजमाने लगे हैं। इससे बचाने के लिए लड़की के शरीर पर बंधे ताबीज और धागे निकलवाए जाने चाहिए। सूअर के दांत को पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद में फंसी लड़की को पिला दिया जाए। इससे लड़की पर किया गया इस्लामिक टोना-टोटका खत्म हो जाएगा। कालीचरण महाराज ने कहा की मेरे संपर्क में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने यह प्रयोग किया है। इस उपाय से कई युवतियां ठीक हो गई हैं। परिवार के सदस्यों को घर की महिला और लड़की को मंदिर भगवान के दर्शन के लिए नियमित भेजना चाहिए। इससे वे हर प्रकार के टोने टोटकों से बची रहेंगी। ज्ञानवापी हमारी है और हमारी ही रहेगी। मुस्लिमों ने 5 लाख मंदिरों में तोड़फोड़ की। वर्ष 1265 में महाकाल में भी तोड़फोड़ की गई। 500 वर्ष तो उज्जैन में मंदिर ही नहीं था। बाद में राणोजी सिंधे राजाराम ने यह मंदिर बनवाया। 

कालीचरण महाराज ने कहा- देश में राजा यानी पीएम, मंत्री, सांसद, विधायक ऐसा होना चाहिए जो कट्टर हिंदूवादी हो। हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए। जो भी हिंदू हित की बात करे उसी को मतदान करें, जो सीता राम बोलेगा वही देश पर राज करेगा। गौ हत्या पर कानून बनाना चाहिए। लव जिहाद एवं धर्मांतरण पर कानून बनना चाहिए। हिंदू समाज के लोगों को बढ़चढ़ कर मतदान करना चाहिए। वोट नहीं देने से देश में इस्लाम हावी होगा। हमें ऐसा राजा चुनना चाहिए जो कट्टर हिंदुत्ववादी हो।

'राष्ट्र विरोधी खबरों के लिए बनाया गया था News Click, चीन से आता था पैसा..', ED का दावा- ये पेड न्यूज़ का मामला

CM शिवराज के रोड शो के दौरान अचानक गिर गया स्वागत मंच, मुख्यमंत्री ने रोड-शो रोककर पूछा घायलों का हाल

BRICS Summit में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी ? दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने दिया है निमंत्रण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -