VIDEO: जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में काजोल ने काटा फैंस का लाया केक कि हो गईं ट्रोल
VIDEO: जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में काजोल ने काटा फैंस का लाया केक कि हो गईं ट्रोल
Share:

काजोल को बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा माना जाता है। वैसे काजोल ने अपने काम से सभी का दिल जीता है और उनकी एक्टिंग के तो लाखो लोग दीवाने हैं। बीते दिनों ही काजोल ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में अपने जन्मदिन के दिन काजोल पैपराजी से भी मिलीं और उन्होंने उनका लाया हुआ केक भी काटा। अब उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। हालाँकि इसी वीडियो के चलते काजोल अब बुरी तरह ट्रोल होने लगी हैं। आप देख सकते हैं काजोल के बर्थडे पर कुछ मीडिया पर्सन और फैन्स एक्ट्रेस से मिलने केक लेकर उनके घर पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐसे में अदाकारा ने सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए केक काटा, लेकिन केक काटते समय काजोल की जो बॉडी लैंग्वेज थी, वह कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और अब इसी के चलते अदाकारा को लोग भला-बुरा कह रहे हैं। इस दौरान के वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो आप देख सकते हैं। इसमें दिखाई दे रहा है कि काजोल व्हाइट कलर के लॉन्ग गाउन में हैं और वे बड़े ही दूर से बच-बचकर केक काट रही हैं।

इस वीडियो में काजोल के बॉडी लैंग्वेज को देख कर लग रहा है कि वे इन सब में जरा भी दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। वैसे काजोल का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं कमेंट्स में देखी जा सकती है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पैसा, टाइम और मेहनत ऐसे लोगों पर क्यों वेस्ट करना, जो केयर भी नहीं करते?'। वही एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘वह बिलकुल भी खुश नहीं लग रही है। बेचारे लोग अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं'। इसी तरह कई लोगों ने कमेंट्स किये हैं।

VIDEO: सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा मूनवॉक करता ये डॉग

13 अरब साल पहले कैसी दिखती थी गैलेक्सी ? NASA ने शेयर किया हैरतअंगेज़ वीडियो

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर से सभी क्षेत्रों में खोलेगी आंगनबाड़ी केंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -