आपके लिए अलग नियम क्यों हों ? सिंधिया ने राहुल गांधी पर दागे 3 सवाल
आपके लिए अलग नियम क्यों हों ? सिंधिया ने राहुल गांधी पर दागे 3 सवाल
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अडानी मामले में सवाल उठाए जाने से नाराज़ सिंधिया ने राहुल गांधी पर 3 सवाल दागे हैं। उन्होंने पुछा है कि निराधार इल्जाम लगाने और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की जगह 3 सवालों का जवाब क्यों नहीं देते? सिंधिया ने राहुल को अहंकार और देश सेवक का अपमान करने वाला करार दिया है। सिंधिया ने तंज भी कसा है कि अब आप (राहुल) एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं। दरअसल, सिंधिया की यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा अडानी मामले से नाम जोड़े जाने के बाद सामने आई है।
 
बता दें कि,  राहुल गांधी ने 2 दिन पहले अडानी मामले पर गुलाम नबी आजाद, हिमंत बिस्वा सरमा के साथ ही सिंधिया को भी आड़े हाथों लिया था। राहुल ने कहा था कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। इस मामले में हिमंता भी राहुल गांधी को अदालत में घसीटने की धमकी दे चुके हैं। इस बार सिंधिया ने राहुल को निशाने पर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कभी राहुल गांधी के करीबी मित्र रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर 3 सवाल दागे हैं।

सिंधिया के तीन सवाल:-

पहला सवाल- पिछड़े वर्ग को लेकर अपने अपमानजनक बयान के लिए माफ़ी क्यों नहीं मांगते? उल्टा कहते हैं कि आप सावरकर जी नहीं हैं, माफ़ी नहीं माँगेंगे! देश सेवक का अपमान और इतना अहंकार!!

दूसरा सवाल- जिस न्यायालय पर कांग्रेस ने सदैव ऊँगली उठाई, आज अपने स्वार्थ हेतु उस पर दबाव क्यों बना रहे हैं ?

तीसरा सवाल- आपके लिए नियम अलग क्यों हों ? अपने आप को क्या आप फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं?  आप अहंकार में इस कदर ग्रस्त है कि शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ से परे है।

बता दें कि, इससे पहले भी सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इस पार्टी ने पिछड़े वर्गों का तिरस्कार किया है और हमारे सशस्त्र बलों की वीरता का सबूत (Surgical Strike) मांगा है. बता दें कि, सिंधिया जिन्हें कभी राहुल गांधी का बेहद नजदीकी माना जाता था, उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के साथ मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी और 2020 में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। बता दें कि, सिंधिया ने धारा 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले का भी स्वागत किया था, जिसका पूरी कांग्रेस विरोध कर रही थी। यहीं से सिंधिया और हाई कमान में मतभेद शुरू हो गए थे। 

फर्जी वकीलों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, CJI ने गठित की कमिटी

राजस्थान चुनावों में बनेगा तीसरा मोर्चा ! सपा ने पत्ते खोले तो टेंशन में आए भाजपा-कांग्रेस

पीएम मोदी के फॉलोवर क्यों बन गए एलन मस्क ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -