फरार आरोपी की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू, 5 पुलिसकर्मी अबतक निलंबित
फरार आरोपी की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू, 5 पुलिसकर्मी अबतक निलंबित
Share:

इंदौर/ब्यूरो। थाना मानपुर में विभिन्न धाराओं के अपराधिक प्रकरण में फरार आरोपी अर्जुन सिंगारे की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। न्यायिक जांच के मद्देनजर मानपुर थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक कमल उइके, सहायक उप निरीक्षक देवेश वर्मा तथा निर्भय सिंह और आरक्षक गजराज एवं सोनवीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दे की थाना मानपुर के अपराध क्रमांक 441 /2022 धारा 399,402 भारतीय दंड विधान एवं 25. 27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 397/ 2022 धारा 394 में आरोपी अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे उम्र 19 साल निवासी गिट्टी फोड़ा मानपुर को  2 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इस दौरान उसकी तबीयत खराब होने पर तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। 

इलाज के दौरान अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे की मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को पीएम हेतु एम वाय हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया। जिला सत्र न्यायालय से प्रकरण की न्यायिक जांच हेतु अनुरोध किया गया। पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे ने बताया कि अर्जुन पिता देवकरण सिंगारे की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। उक्त कार्रवाई इसी परिप्रेक्ष्य में की गई है। निलंबित पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस लाइन महू किया गया है।

यहाँ स्थित है इश्किया गणेश मंदिर, दर्शन मात्र से कुंवारें लोगों की तय हो जाती है शादी

नरोत्तम मिश्रा ने इस एक्ट्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंट

प्रसव के बाद हो जाती है नवजात शिशु की मृत्यु तो महिलाओं को मिलेगा ये खास लाभ, केंद्र सरकार ने की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -