जेपी नड्डा का एमपी दौरा आज, मुख्यमंत्री के साथ महिला सम्मलेन में होंगे शामिल
जेपी नड्डा का एमपी दौरा आज, मुख्यमंत्री के साथ महिला सम्मलेन में होंगे शामिल
Share:

भोपाल। विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्यप्रदेश आएंगे। नड्डा बीजेपी के पहले चुनावी रोड-शो में शामिल होंगे। नड्डा आज खरगोन में राज्य स्तरीय स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खरगोन में महिला सम्मेलन और आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भूमिस्वामियों को संपत्तियों के अधिकार अभिलेख दिए जाएंगे। 423 हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार मिलेगा। टीबी मुक्त भारत अभियान में पोषण आहार और सिकलसेल एनीमिया के दिव्यांगजन को प्रमाण पत्र वितरण भी होगा। प्रदेश में पहली बार किसी जिले में बड़ी संख्या में भू स्वामियों को संपत्तियों का अभिलेख अधिकार दिया जाएगा। यहां स्वामित्त्व योजना के 108220 को अधिकार अभिलेख दिए जाएंगे। 104.01 करोड़ रुपये के लोकार्पण और 572.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11:30 बजे बरुड हैलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सुबह 11:50 से रहीमपुरा चौराहा से नवग्रह मंदिर तक रोड शो में शामिल होगा । उसके बाद दोपहर 12 बजे नवग्रह मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर नेताओं के साथ भोजन और चर्चा करेंगे। 1 बजे से कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:50 पर हैलीपैड के लिए रवाना होंगे।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज होगा। रोशनपुरा चौराहे पर 12 बजे प्रदर्शन होगा।सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। टमाटर, अदरक, धनिया और अन्य सब्जियों के बढ़ते दामों के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। हाल ही में बारिश के कारण सब्ज़ियों के दामों में तेजी से उछाल आ रहा है।

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

'कांग्रेस कार्यलय में बकरे की कुर्बानी दो..', ओवैसी की पार्टी ने दिग्विजय सिंह को लिखा पत्र

MP में 5 रुपए प्लेट मिलेगा खाना, खुलेंगे कई नए रसोई केंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -