असम में नड्डा का तीखा प्रहार, बोले- कांग्रेस के दांत, खाने के और दिखाने के और
असम में नड्डा का तीखा प्रहार, बोले- कांग्रेस के दांत, खाने के और दिखाने के और
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बता दें कि चुनाव को लेकर भाजपा प्रचार अभियान में लगी है और राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए धुआंधार रैलियां कर रही है। इसी क्रम में एक रैली में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने असम की सुरक्षा को कभी तरजीह नहीं दी, इसलिए यहां समस्याएं बढ़ती गई। किन्तु पिछले 5 वर्षों में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार आई तो असम की तस्वीर बदल दी गई।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमे तय करना है कि क्या हम असम की संस्कृति की रक्षा करेंगे या बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व में जिस प्रकार से समाज को बांटने का प्रयास हो रहा है, उसका साथ देंगे। इस बात को हमे तय करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी के हाथी के दांत दिखाने के और है और खाने के और है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यहां कांग्रेस ने 15 साल शासन किया। बोडोलैंड आंदोलन के दौरान 2,155 लोग मारे गए थे। 2,084 लोग सुरक्षा कर्मियों की जान गई थी। 1,300 लोगों का किडनैप हुआ था।

उन्होंने कहा कि भाजपा आई तो बोडो आंदोलन समझौते में बदल गया और उनके विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपए भी आवंटित किए गए गए हैं। नड्डा ने कहा कि असम में आज की जनसभा का ये माहौल हर्षोल्लास का है, जीत का आशीर्वाद देने का है। आपका उत्साह बताता है कि आपने भाजपा की जीत पक्की कर दी है। आवाम की सेवा करना, असम की चिंता करना, असम को आगे बढ़ने में योगदान देने में भाजपा सबसे आगे रही है।

क्या गृह मंत्री अनिल देशमुख को देना होगा इस्तीफा ? जानिए क्या कहते हैं महाराष्ट्र के सियासी दिग्गज

महाराष्ट्र में 100 करोड़ की चिट्ठी पर घमासान, शरद पवार ने फिर किया 'देशमुख' का बचाव

न्यूजीलैंड सरकार ने संगरोध मुक्त यात्रा के लिए तारीख का किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -