MP: ऑफिस में बैठकर गंदे वीडियो देखते थे महिला-पुरुष स्टाफ, गई सबकी नौकरी
MP: ऑफिस में बैठकर गंदे वीडियो देखते थे महिला-पुरुष स्टाफ, गई सबकी नौकरी
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी के 6 कर्मचारियों में से 5 कर्मचारियों की सेवाए समाप्त की जा चुकी हैं। इस मामले में एक को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इस बारे में कहा जा रहा है कि कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर 1256 मिनट के पोर्न वीडियो देखे। जी दरअसल ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारियों ने एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया। कहा जा रहा आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा गया है और इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट को माना जाए तो पोर्न वेबसाइट देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे। इस मामले में जैसे ही जानकारी यूनिवर्सिटी प्रबंधन को मिली वैसे ही कुलपति ने कमेटी बनाई, जिसमें जांच के बाद यह मामला सही पाया गया। इस मामले में कर्मचारियों द्वारा यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न साइट्स वीडियो देखे गए। जिसके बाद 4 सर्विस प्रोवाइडर कर्मचारी और एक गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा एक स्थाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा जा रहा है जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।

केवल यही नहीं बल्कि इनमे से दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वे रिटायर होने वाले हैं। इस मामले में कुछ कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है वह कोई और वेबसाइट सर्च कर रहे थे लेकिन पोर्न अपने आप ही खुल रहा था। कहा जा रहा है इस मामले में बीते बुधवार को एक्शन लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी ने गाज सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों पर गिराई है और इनमें दो महिला सहित पांच कर्मचारियों को सेवा से अलग कर दिया है।

इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में 27 फिलिस्तीनियों को किया गिरफ्तार

पति-पत्नी में ऐसा बढ़ा विवाद कि गुस्से में पति ने काट दिए पत्नी के दोनों हाथ

ईरान ने कोरोना संस्करण के प्रसार को रोकने के लिए 4 अप्रैल तक बंद की इराक सीमा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -