उज्जैन के आश्रम में कई लड़कों का यौन शोषण, आरोपी राहुल शर्मा और अजय ठाकुर गिरफ्तार
उज्जैन के आश्रम में कई लड़कों का यौन शोषण, आरोपी राहुल शर्मा और अजय ठाकुर गिरफ्तार
Share:

उज्जैन: लगभग 7 महीने पहले उज्जैन में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बिना कपड़ों के खून से लथपथ सड़क पर चलती हुई नज़र आई थी। उस समय राहुल शर्मा नामक एक पुजारी की जमकर चर्चा हुई थी। दरअसल, राहुल ने नाबालिग की सहायता की थी, उसने उसे कपड़ा दिए और पुलिस को सूचना दी। वही राहुल शर्मा अब यौन शोषण के आरोप के चलते विवादों में है। राहुल और उसके सेवादार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उस पर आश्रम में लड़कों के साथ अनैतिक काम करने का इल्जाम लगा है। इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है। लगभग 19 लड़कों ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, उज्जैन के दांडी आश्रम में पंडिताई सीखने आए 3 लड़कों के साथ यौन शोषण का हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है। इस आश्रम में लगभग 100 बच्चे पढ़ते हैं। पुलिस ने अब तक 50 बच्चों के बयान लिए हैं। आचार्य और सेवादार के खिलाफ शिकायत करने वाले लड़के मंदसौर, राजगढ़ और देवास जिले के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात साढ़े 12 बजे तीन लड़के महाकाल पुलिस स्टेशन आए। वहां उन्होंने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ तहरीर दी। बुधवार देर रात पुलिस ने सेवादार को भी अरेस्ट कर लिया। राहुल को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के 15 दिन पहले ही इसकी शिकायत आश्रम के संचालक गजानन सरस्वती महाराज से की थी।  जिसके बाद उन्होंने सेवादार को आश्रम से निकाल दिया था। मगर, बदनामी के डर से इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

बच्चों ने बताया है कि आश्रम में एक कमरा नंबर 12 है, जिसमे आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर रहते हैं। दोनों  बच्चों को इस कमरे में बुलाते थे और उनका यौन शोषण करते थे। वे बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते थे। वे बच्चों को परीक्षा में फेल करने की धमकी  भी देते थे। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आश्रम में यौन शोषण मामले से अभिभावकों और हिन्दू संगठनों में आक्रोश हैं। वे फ़िलहाल परीक्षा खत्म होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को पुलिस के सामने अभिभावकों ने कहा कि अब परीक्षा समाप्त होते ही सभी बच्चों को आश्रम से ले जाएंगे। 

एक बच्चे के पिता ने बताया कि सभी 19 बच्चों के माता-पिता से उनकी बात हुई है और सभी लोग अपने अपने बच्चों को आश्रम से निकालना चाहते हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया है कि, पुलिस ने फरार आश्रम के सेवादार को देर रात आष्टा से पकड़ लिया है। तीनों बच्चों के अदालत में धारा 164 के अंतर्गत बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा जहां उसे रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में SIT गठित कर जांच की जा रही है।

हिन्दू पहचान बताकर राशिद खान ने राजस्थान की लड़की को फांसा, दौसा से सामने आया लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला

सलमान खान फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में किया सुसाइड

सेंट्रल जेल के कैदियों ने कर डाला जेलर का बुरा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -