झारखंड चुनाव 2019:  राहुल गाँधी के खिलाफ भाजपा महिलाओं ने निकाला मोर्चा, चुनावी सभा पर रोक की मांग
झारखंड चुनाव 2019: राहुल गाँधी के खिलाफ भाजपा महिलाओं ने निकाला मोर्चा, चुनावी सभा पर रोक की मांग
Share:

रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गोड्डा की सभा में की गई टिप्पणी रांची से दिल्ली तक विवादों में बनी हुई है. जंहा बीते शनिवार को राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने भी मोर्चा खोल दिया और उनकी शिकायत चुनाव आयोग के साथ-साथ राज्य महिला आयोग से भी की. वहीं हम आपको बता दें कि गत 12 दिसंबर 2019 की गोड्डा की जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल की इस टिप्पणी पर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था. जंहा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा की गई इसी टिप्पणी को आधार बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग और महिला आयोग में शिकायत की. वहीं राहुल की टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान से जोड़ा, यह भी कहा कि राहुल गांधी के झारखंड में चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए.

वहीं रिपोर्ट में इस बात का पता चला है कि 12 दिसंबर 2019 को गोड्डा की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने अपमानजनक और शर्मसार करने वाला बयान दिया था. कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है. जंहा इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उन्होंने न केवल भारत में रहने वाली माताओं, बहनों एवं बेटियों को अपमानित किया है, बल्कि पूरे भारत को विश्व पटल पर भी शर्मिंदा किया है. जंहा इस मौके पर रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, सीमा पात्रा, रेखा केसरी, रेखा विजयवर्गीय, फरहाना खातून, पिंकी सिंह, रंजीता सिंह अनीता वर्मा, दिव्या, बीना मिश्रा, सविता मिश्रा, अनीता गुप्ता, नीलम चौबे, श्वेता सिंह, नीलम चौधरी भी उपस्थित थीं.

ट्रंप ने गुस्से से लाला होकर किए 123 बार ट्वीट, इस वजह से दिखे नाराज

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर फिर हुआ हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम

मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष योजना से बिफरे कर्मचारी, हंगामे के बाद आदेश लिया वापस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -