'धर्मान्तरण करने वाले नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव...', झारखंड में आदिवासियों का ऐलान
'धर्मान्तरण करने वाले नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव...', झारखंड में आदिवासियों का ऐलान
Share:

रांची: बिरसा सरस्वती शिशु मंदिर तपकरा में गुरुवार (सितंबर 16, 2021) को जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित की गई बैठक में सह संयोजक सोमा उरांव ने बड़े फैसले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब धर्म परिवर्तन करने वालों को पंचायत चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, मुखिया, प्रमुख और जिला परिषद का पद सिर्फ अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए ही है। जो अपने रीति-रिवाज व परंपरा का निर्वहन एवं संवर्धन करेगा, हमें उन लोगों का ही साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना धर्म बदल लिया है, उन्हें पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।

इस दौरान जनजाति रक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव ने लोगों से अपनी धर्म संस्कृति रीति-रिवाज व परंपरा को बचाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी लोगों को शिक्षित होना होगा और अपने अधिकारों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी। संदीप ने आगे कहा कि पाहन, महतो, मुंडा, पानी भरवा वगैरह अपनी परंपरा को छोड़ रहे हैं, उसे सही रास्ते पर लाने की आवश्यकता है। जो धर्मांतरण कर दूसरे समुदाय में चले गए हैं, वैसे लोगों को पाहन, मुंडा, महतो, पानी भरवा के पदों से तुरंत हटाने की आवश्यकता है। यह बैठक जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। गौरतलब है कि हाल ही में राज्य के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुरूला में ‘हो समुदाय’ के लोगों ने आदिवासी से ईसाई बनने वाले व्यक्ति के शव को अपने ससनदिरी (कब्रिस्तान) में दफनाने नहीं दिया था।

गाँव में धर्मांतरण कर चुके अमृत लाल बोयपाई की शनिवार (सितंबर 11, 2021) रात निधन हो गया था। अमृत के परिवार के लोग उसके शव को हो समुदाय के वंशागत ससनदिरी स्थल पर रविवार की सुबह चुपचाप दफन करने के लिए गढ्ढा खोद रहे थे। इसकी भनक गाँव के लोगों को लग गई। इसके बाद इस मामले ने बड़ा रूप ले लिया। शव दफनाने को लेकर दिन भर पंचायती चली। आखिरकार रविवार (सितंबर 12, 2021) देर रात मृतक को उसके घर के आंगन में ही दफन किया गया। ईसाई परिवार को हो समाज के मृत्यु संस्कार और व रीति-रिवाज के मुताबिक, शव को दफनाने की कोशिश पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

अपने जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन देख बोले PM मोदी- 'हर भारतीय को गर्व होगा'

पीएम मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -