जादू-टोने के शक में 3 महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
जादू-टोने के शक में 3 महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड के रांची जिले के अंतगर्त आने वाले एक गांव में ट्रिपल मर्डर का हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है। कथित तौर पर जादू-टोना करने के संदेह में तीन महिलाओं को बुरी तरह से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को अरेस्ट किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कौशल किशोर ने मंगलवार को जानकारी दी है कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई इन हत्याओं के मामले में एक महिला के पति और बेटे समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

SSP ने बताया है कि अभी तक आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है, वहीं शेष लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों की डंडे से बुरी तरह पिटाई की। उन्हें शक था कि ये तीनों महिलाएं जादू-टोना करती थीं। इल्जाम हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के पास के ही पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे, वहीं तीसरा शव सोमवार को मिला था।

पुलिस ने बताया है कि उन्होंने एक मृतक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि एक महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था। जादू-टोना के शक में हत्या राज्य में एक प्रमुख सामाजिक बुराई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2001 से 2020 के बीच जादू-टोना के संदेह में कुल 590 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं।  

दिल्ली में 1200 करोड़ की ड्रग्स जब्त, दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार

हत्या के आरोपी की पुलिस लेगी रिमांड, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, महिलाओं के कपड़े पहनकर करता था वारदात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -