जिसने काम दिया, मिठाई खिलाई, पानी पिलाया..., उसी 70 वर्षीय महिला को औरंगज़ेब ने मारे 15 चाक़ू
जिसने काम दिया, मिठाई खिलाई, पानी पिलाया..., उसी 70 वर्षीय महिला को औरंगज़ेब ने मारे 15 चाक़ू
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी राँची में 18 मार्च, 2022 (शुक्रवार) को मालविका देवी नाम की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था। अब पुलिस ने इस हत्याकांड में औरंगज़ेब, ज़फ़र और मोहम्मद नौशाद नाम के 3 आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है। तीसरे आरोपित नौशाद ने दोनों आरोपितों को फरार होने में सहायता की थी। इस हत्याकांड का मकसद लूटपाट था जिसकी योजना औरंगज़ेब ने बनाई थी। मृतका महिला की आयु करीब 70 साल थी। उनके पति विजय सिन्हा स्टेट बैंक में DGM पद से सेवानिवृत्त हुए थे। घटना के वक़्त वो कहीं बाहर काम से गए हुए थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित औरंगज़ेब पहले भी बुजुर्ग महिला के घर रंगाई-पुताई का काम कर चुका था। इसी पहचान के सहारे औरंगज़ेब अपने साथ ज़फर को ले कर मृतका के घर शुक्रवार करीब 12 बजे दोपहर रंगाई-पुताई का काम माँगने पहुंचा था। इस दौरान पहले से परिचय होने के नाते महिला ने दोनों को मिठाई खिलाई और पीने के लिए पानी दिया। पानी पी लेने के बाद औरंगज़ेब ने महिला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करना आरंभ कर दिया। उसने मृतका बुर्जुग पर 15 वार किए। इस दौरान ज़फर घर में से कीमती सामान समेटने में लगा रहा। जब वह आलमारी नहीं तोड़ सका, तो उसने मृतका के शरीर से सोने का कंगन और कान का झुमका उतार लिया।

दोनों ने मिल कर घर में रखे 3 मोबाइल फोन्स भी चुरा लिए। हत्या के बाद आरोपितों ने महिला के ही घर खून से सना चाकू धोया और वहाँ से फरार हो गए। महिला की लाश को चादर में लपेट कर पलंग के नीचे डाल दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, जब कत्ल कर के दोनों आरोपित सड़क से जा रहे थे, तब उन्हें कुछ बच्चों ने सड़क पर रंग लगाने के लिए रोका। उन्होंने बच्चों के सामने अपने आप को गुंडा बताया।  दोनों आरोपियों ने कहा कि वो अभी खून की होली खेल कर आ रहे हैं। इसके बाद बच्चे डर कर वहाँ से भाग गए।

घर लौटने के बाद विजय सिन्हा ने हत्या की शिकायत अरगोड़ा थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस को पहले से ही संदेह था कि हत्या को किसी परिचित ने अंजाम दिया होगा। हत्या कर के भाग रहे दोनों आरोपितों की तस्वीरें CCTV फुटेज में दर्ज हो गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने पहले औरंगज़ेब को अरेस्ट किया था। उस से पहले घटना की खबर TV में चलती देख कर तीसरे आरोपित नौशाद ने औरंगज़ेब और ज़फर को कहीं छिप जाने की हिदायत दी थी। मृतका का एक बेटा अमेरिका, दूसरा बेंगलुरु में है और उनकी बेटी लंदन में रहती है।

बेखौफ चलाया जा रहा है ठगी का व्यापार, पुलिस ने मार दिया छापा

11 वर्षीय मासूम को चॉकलेट का लालच देकर गोदाम ले गया 65 वर्षीय बुजुर्ग, और फिर जो किया...

हिंदी का बिगड़ गया पेपर तो 17 वर्षीय लड़की ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -