झारखंड में बंद के दौरान नक्सलियों ने लगाई 30 वाहनों में आग
झारखंड में बंद के दौरान नक्सलियों ने लगाई 30 वाहनों में आग
Share:

रांची : माओवादियों द्वारा झारखंड में बंद की अपील की गई थी। इस दौरान लोगों द्वारा अपने प्रतिष्ठान खोले जाने और बाजार में निकलने को लेकर माओवादियों ने अपना विरोध करते हुए लगभग 30 वाहनों को आग लगा दी। यही नहीं माओवादियों ने वाहनों में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने वाहनों में आग लगाने के पहले यात्रियों और चालकों को उतार दिया। इस दौरान इनोवा वाहन में सवार पर्यटकों से लूटपाट की। लगभग 5000 रूपए, मोबाईल, जेवरात और अन्य सामान लूट लिए गए। माओवादियों ने लगभग चार घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान जीटी रोड़ पर दोनों ओर 10 किलोमीटर तक के वाहनों की कतार लगी रही।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के हजारीबाग - विष्णुगढ़ मार्ग को लेकर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भेलवाड़ा और होलंग के मध्य दो ट्रक और बस में आग लगा दी गई। फ्लामू के नौडीहा क्षेत्र के सरईडीह में माओवादियों ने मोबाइ्रल टाॅवर को आग लगाकर जला दिया। टाॅवर में आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया।

माओवादियों के हमले के बाद सड़कों पर बंद का सन्नाटा साफतौर पर देखेने को मिला। यही नहीं जीटी रोड़ पर वाहन नहीं चलाएगा । ऐसा पहली बार हुआ है जब नक्सलियों के बंद के चलते जीटी रोड़ पर आवागमन बाधित रहा। झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राज्य में लगभग 2200 बसें संचालित नहीं की गईं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -