टाटा का मजदूर अब  कर रहा राज्य की मजदूरी
टाटा का मजदूर अब कर रहा राज्य की मजदूरी
Share:

जमशेदपुर : झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को यह कहने में संकोच नहीं होता कि वे किसी समय टाटा के कारखाने में मजदूर रहे हैं और अब राज्य की मजदूरी कर रहे हैं. यह विचार उन्होंने सीताराम डेरा में पार्क का उद्घाटन करते समय व्यक्त किये. गुरूवार को जमशेदपुर के सीताराम डेरा में पार्क का उद्घाटन के अवसर पर कहा कि वह टाटा के मजदूर रहे हैं, अब राज्य की मजदूरी करने का मौका मिला है। वे सूबे की ऐसी मजदूरी करना चहते हैं, जिससे जमशेदपुर की जनता का सीना चौड़ा हो जाए और उन्हें अपने क्षेत्र के विधायक पर गर्व महसूस हो। इससे पूर्व उन्होंने रामाधीन भगवान पार्क व गायत्री पार्क का भी उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़- पौधे वक्त की जरूरत हैं। पौधे नहीं लगाने से हम पर्यावरण का संरक्षण नहीं कर सकते। इसलिए सरकार ने हरियाली अभियान छेड़ रखा है, ताकि प्रदेश को हरा भरा एवं यहां के पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी है बल्कि आम जनता को भी इसमें भागीदारी निभानी होगी।

आपने सरकार की ओर से बेकार पड़ी सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराने की भी बात कही.  सीएम ने अलग- अलग पौधों के फायदों के बारे में बताया। रघुवर ने कहा कि नीम के पेड़ बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए नीम के पौधे को हर घर में लगाना चाहिए। उन्होंने वृक्षों को अध्यात्म से जोड़ते हुए कहा कि बरगद के वृक्ष के पूजनीय होने का उल्लेख मिलता है.उन्होंने कहा कि हर घर में जन्मदिन या शादी की सालगिरह के मौके पर पौधारोपण होना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रही है और जन्मभूमि भी। इसलिए इस जगह की अहमियत उनके लिए हमेशा से सर्वोपरि रही है. आपने लोगों से बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने  की  अपील की.इस मौके पर सांसद विद्युत चरण महतो सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -