झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, महागठबंधन बनाने में जुटा विपक्ष
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, महागठबंधन बनाने में जुटा विपक्ष
Share:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की एकता बरकरार रखने के प्रयास को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने सोमवार सुबह झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ मुलाकात की है। झारखंड कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष और झाविमो प्रमुख के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान महागठबंधन में झाविमो को शामिल रखने पर बात हुई, किन्तु दोनों ही नेताओं ने अब तक स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इंकार किया है।

वहीं, बाबूलाल मरांडी ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पहले ही साफ़ कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बताया जा रहा है कि बाबूलाल मरांडी को विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व पर आपत्ति है, वहीं पार्टी ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़कर अपने राज्यस्तरीय दल की मान्यता को कायम रखना चाहती है।

वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो के बीच हुए करार में यह तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और विधानसभा चुनाव में झामुमो की अगुवाई में लड़ा जाएगा और झामुमो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा इस पर सहमति जतायी गई है।

पराई औरत से बनाए नाज़ायज़ सम्बन्ध, अफसर को सरेआम पड़े कोड़े

महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध के बीच अमित शाह से मिले फडणवीस, कहा- जल्द होगा सरकार का गठन

बढ़ते प्रदूषण पर प्रियंका गाँधी ने जताई चिंता, कहा- साफ़ हवा हमारा हक़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -