झारखण्ड: पांच लाख तक के 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
झारखण्ड: पांच लाख तक के 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Share:

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में सोमवार को एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक की ईनामी तीन महिला नक्सलियों सहित छह नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है। कट्टर माओवादियों प्रेमशाली देवी, किरन टुडू, प्रिसिला देवी, भगत सिंह किस्कू, सुखलाल डेहरी और सिधो मरांडी ने आज संथाल इलाके में दुमका के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा के सामने सरेंडर कर दिया।

इस दौरान एसपी वाई एस रमेश एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इन खूंखार नक्सलियों पर एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का ईनाम घोषित लिया गया था। चार नक्सलियों ने पुलिस को एके 47, इंसास, कार्बाइन और पिस्तौल भी सौंप दी है। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा है कि माओवादियों को समाज की मुख्य धारा में आकर कार्य करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अगर सरेंडर करने वाले माओवादी चाहें तो उन्हें हजारीबाग की खुली जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। सरेंडर करने वाली दो महिला नक्सलियों प्रेमशिला और किरन ने कहा है कि उन्होंने नारकीय जीवन जिया और जंगलों में वर्षों तक भटकने के दौरान उनका कई बार यौन उत्पीड़न भी किया गया। उन्होंने सभी नक्सलियों से सरेंडर की अपील की।

सर्वाइकल पैन से छुटकारा दिलाएंगे ये आसन..

भारत सरकार ने लिया इन अमेरिकी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने का निर्णय

शेयर बाजार पर भी असर डालेगी मानसून की रफ़्तार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -