अपने ही नेता को JDU ने थमाया नोटिस, अकूत संपत्ति के आरोपों पर मांगा जवाब
अपने ही नेता को JDU ने थमाया नोटिस, अकूत संपत्ति के आरोपों पर मांगा जवाब
Share:

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ JDU ने अपनी ही पार्टी के नेता व पूर्व सांसद आरसीपी सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे संपत्तियों के विवरण में विसंगतियों पर जवाब मांगा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह को यह नोटिस बिहार जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आरसीपी सिंह और उनके परिवार के नाम पर 2013-2022 से पंजीकृत अचल संपत्तियों के विवरण में विसंगतियां हैं। इसलिए वे शीघ्र से शीघ्र इस नोटिस का जवाब दें।

आपको बता दें आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच लंबे वक़्त से अनबन चल रही है। कहा जा रहा है कि केंद्र में मंत्री रहते बीजेपी से नजदीकी के चलते उन्हें पार्टी निरंतर किनारे कर रही है। आरसीपी सिंह को बीते दिनों केंद्रीय मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा था, क्योंकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया था। 

उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा आरसीपी सिंह को भेजे गए नोटिस में बताया गया है कि नालंदा जिला JDU के दो साथियों ने साक्ष्य के साथ शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आपके एवं आपके परिवार के नाम से वर्ष 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति पंजीकृत कराई गई है। इसमें कई तरह की अनियमितताएं दिखाई देती हैं। आप लंबे वक़्त से जनता के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के साथ अफसर व राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे हैं। आपको माननीय नेता ने दो बार राज्यसभा का सदस्य, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्र में मंत्री के तौर पर कार्य करने का अवसर पूर्ण विश्वास व भरोसे के साथ दिया। आप इस तथ्य से भी अवगत हैं कि माननीय नेता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बाद भी उन पर कभी कोई दाग नहीं लगा तथा न उन्होंने कोई संपत्ति बनाई। निर्देशानुसार पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि शिकायत का बिंदुवार जवाब दें। कुशवाहा ने नोटिस का तत्काल जवाब देने की भी अपील की है।

3 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए बसपा सांसद अतुल राय, समर्थक मना रहे जश्न

पात्रा चॉल केस: ED ने संजय राउत की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया, 1034 करोड़ का घोटाला

कोरोना की चपेट में आए कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई, रद्द हुआ दिल्ली दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -