नीतीश ने किया पदाधिकारियों का ऐलान
नीतीश ने किया पदाधिकारियों का ऐलान
Share:

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री ओर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नीतीश ने उम्मीद जाहिर की है कि नियुक्त पदाधिकारी, पार्टी हितों में कार्य करेंगे।

जदयू सूत्रों ने बताया कि केसी त्यागी जहां प्रधान महासचिव के रूप में नियुक्त किये गये है वहीं कौशलेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीतीश ने सौंपी है। इसी तरह महासचिव पद पर आरसीपी सिंह समेत हरिवंश सिंह, वर्गीज जाॅर्ज, पवनकुमार वर्मा, श्याम रजक, अरूणकुमार श्रीवास्तव, मौलाना गुलाम, रसूल बलियावी और जावेद राजा की नियुक्ति हुई है।

सचिव पद की जिम्मेदारी श्रेयंस कुमार, अफाक अहमद खां, वीरेन्द्र सिंह विधुड़ी, रवीन्द्रप्रसाद सिंह, रामसेवक सिंह तथा विद्यासागर निषाद को मिली है।

नीतीश ने की केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -