कंगना रनौत की तारीफ पर आई जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
कंगना रनौत की तारीफ पर आई जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

जाने माने लोकप्रिय गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में जाकर  26/11 आतंकी हमले की निंदा की। वहां की अवाम और सरकार को आईना दिखाया। जावेद अख्तर के इस बयान ने उनकी विरोधी कंगना रनौत का भी दिल जीता। कंगना ने ट्वीट कर जावेद अख्तर की प्रशंसा करते हुए कहा- घर में घुसकर मारा। अब अपने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के उनकी प्रशंसा करने पर प्रतिक्रिया दी है।

जावेद अख्तर ने अधिक कुछ ना बोलते हुए कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ ही दिनों में फिर से पुराने जोन में वापस आ जाएंगी। चिंता मत करिए। ये बस कुछ वक़्त के लिए है। गीतकार की प्रतिक्रिया से दिखाई दिया कि वे कंगना पर ज्यादा बोलना नहीं चाहते। जावेद ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भी कंगना रनौत की प्रशंसा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मैं कंगना को जरूरी नहीं समझता तो वो कैसे एक महत्वपूर्ण टिप्पणी कर सकती हैं। उनके बारे में भूल जाएं, चलिए आगे। बता दे कि कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा था- जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। मगर देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में। तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुसकर मारा... हाहाहा। 

वही अपने इंटरव्यू में आगे जावेद अख्तर ने पाकिस्तान संग रिश्ते पर कहा- हम दोस्ती करने गए थे तो इसका ये मतलब थोड़ी कि झूठ बोलना शुरू कर दें। हम तो आपको बहुत पसंद करते हैं। रिश्ते झूठ पर नहीं सच पर बनते हैं। हम अपना सच भी कबूलते हैं। खैर, ये डोर बहुत उलझी हुई है। शायद भविष्य में दोनों देशों के बीच बातचीत हो। जावेद अख्तर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में फैज फेस्टिवल के चलते बहुत प्यार मिला। लोग भारत के बारे में बहुत सवाल करते थे। बड़ा सा हॉल था, जो 3000 लोगों से खचाखच भरा हुआ था। अलग अलग सवाल पूछे जा रहे थे।

उर्फी जावेद का सामान लेकर भागा ड्राइवर, फिर नशे में धुत होकर...

पहली बार बेटे और पति संग नजर आई ‘दयाबेन’, वीडियो देख फैंस ने कर दी ये मांग

कंगना रनौत की जेल में कैद होगा ये रैपर! नाम सुनकर झूम उठेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -