जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोले- 'सुपरस्टार होने के बावजूद...'
जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोले- 'सुपरस्टार होने के बावजूद...'
Share:

जाने माने लोकप्रिय गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो जब भी किसी मुद्दे पर अपनी राय देते हैं, तो ना चाहते हुए भी सभी का ध्यान उन पर चला जाता है। वही अब एक इवेंट में उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कई बातें शेयर की। जावेद अख्तर ने बताया कि सुपरस्टार होने के बाद भी सलमान आज भी पिता सलीम खान के सामने नजरे झुकाकर बात करते हैं। 

आगे वो कहते हैं- सलमान भले ही आज एक बड़ा और पावरफुल बने चुके हैं, मगर वो अब भी संस्कारों और अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। यही परंपरा है। सलमान की तारीफों के पुल बांधते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि वो जिस प्रकार अपने माता-पिता को प्यार देते हैं तथा उनका सम्मान करते हैं। वो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कभी अपने बाप के सामने आंख उठाकर बात नहीं की। आपको बता दें कि जावेद अख्तर इवेंट में सलीम खान के साथ पहुंचे थे। उन्होंने सलीम खान के सामने ही सलामन की प्रशंसा में ये बातें कहीं।
 
सलमान भी कई इंटरव्यूज में ये बता चुके हैं कि उन्हें अपने माता-पिता से डर लगता है। आपको बता दें 70-80 के दशक में सलीम खान एवं जावेद अख्तर की जोड़ी ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिखीं। 11 वर्षों तक साथ काम करने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई थी।

प्रेग्नेंट गौहर खान का पेट पकड़कर रणवीर सिंह ने किया था कुछ ऐसा कि आज तक भूल नहीं पाई है एक्ट्रेस

'मैं नास्तिक हूँ लेकिन राम और सीता को देश की संपदा मानता हूँ...', बोले जावेद अख्तर

जब परिणीति चोपड़ा के कारण बेटे युग ने मार दिया था अजय देवगन को थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -