जापान भूकंप : मृतकों की संख्या 40 हुई , बचाव कार्य जारी
जापान भूकंप : मृतकों की संख्या 40 हुई , बचाव कार्य जारी
Share:

टोक्यो। भूकंप के झटको समेत अन्य कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से लगातार जूझते रहने वाले जापान में कुछ दिनों पूर्व एक भीषण भूकंप आया था। यह भूकंप इतना तीव्र था कि इससे हुए नुक्सान का अभी तक आकलन भी नहीं लगाया जा रहा है। भूकंप के मलबे को हटा कर लोगों को सुरक्षित बहार निकले में जुटे बचाव दलों को रोज -रोज एक न एक नए मृतक की लाश मिल रही है। 

अब अंतरिक्ष में भी होगी लिफ्ट

इस बचाव अभियान से जुड़े अधिकारीयों के मुताबिक इस भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या अब 40 हो गई है वही अब तक मलबे के निचे दबे दर्जनों लोगो को निकला जा चूका है।  इन अधिकारीयों ने ये जानकारी रविवार सुबह जापानी मीडिआ के साथ साझा की है। अधिकारीयों के मुताबिक बचाव कार्य  अभी भी जारी है और अभी मलबे के निचे कुछ और लोग जिन्दा या मृत अवस्था में मिल सकते है। 

सुनामी से भी घातक तूफ़ान 'जेबी' पहुंचा जापान, भारी तबाही की आशंका


गौरतलब है कि बीते गुरुवार जापान के होकायिदो द्वीप में 6.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से कई मकान धरासाई हो गए थे जिसमे दबने से अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही सैकड़ो लोग घायल भी हो गए थे जबकि  दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। उल्लेखनीय है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी भूकंप प्रभावित इलाके का बार बार दौरा कर रहे है  ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि  बचाव कार्य  पूरी स्फूर्ति और ईमानदारी से किया जा रहा है। 

ख़बरें और भी 

यहां के जंगल में जाने से ही दूर हो जाती हैं बीमारियां

इस होटल में डायनासोर करते हैं लोगों की सेवा, स्वागत करने के लिए करते हैं ऐसा काम

टीचर्स डे पर जानिए जापान के स्कूल में बच्चों को कैसा दिया जाता है लंच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -