जन्माष्टमी: राशि के अनुसार श्री कृष्ण को अर्पित करें वस्त्र और भोग
जन्माष्टमी: राशि के अनुसार श्री कृष्ण को अर्पित करें वस्त्र और भोग
Share:

हर साल मनाया जाने वाला जन्माष्टमी का पर्व इस साल 30 अगस्त को मनाया जाने वाला है। यह पर्व श्री कृष्णा का जन्मदिन होता है और इस दिन को खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन आप राशि के अनुसारश्री कृष्णा को किस रंग के वस्त्र पहनाए और क्या भोग लगाए। 

मेष : आज आप श्री कृष्णा को लाल वस्त्र पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री का भोग लगाएं।
वृषभ : आज आप श्री कृष्णा का चांदी के वर्क से श्रृंगार करें और उन्हें सफेद वस्त्र व सफेद चंदन अर्पित करें इसी के साथ माखन का भोग लगाएं।
मिथुन : आज आप श्री कृष्णा को लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं और पीला चंदन अर्पित करें। इसके अलावा भोग में दही जरूर अर्पित करें।
कर्क : आज आप श्री कृष्णा को सफेद वस्त्र पहनाएं और दूध व केसर का भोग लगाएं।


सिंह : आज आप श्री कृष्णा को गुलाबी वस्त्र पहनाए व अष्टगंध का तिलक लगाएं। इसी के साथ माखन मिश्री भोग में अर्पित करें।
कन्या : आज आप श्री कृष्णा को हरे रंग के सुंदर वस्त्र पहनाएं और मावे की बर्फी बनाकर भोग लगाएं।
तुला : आज आप श्री कृष्णा को केसरिया या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं व माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं।
वृश्चिक : आज आप श्री कृष्णा को लाल वस्त्र पहनाएं और भोग में मावा, माखन या दही देवे।


धनु : आज आप श्री कृष्णा को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई का भोग लगाएं।
मकर : आज आप श्री कृष्णा को नारंगी रंग के वस्त्र पहनाएं और मिश्री का भोग लगाएं।
कुंभ : आज आप श्री कृष्णा को नीले वस्त्र पहनाएं। दूध से अभिषेक करें या बालूशाही का भोग लगाएं।
मीन : आज आप श्री कृष्णा को पीताम्बरी पहनाएं और साथ में आभूषण पहनाएं। इसी के साथ केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं।

बांग्ला अभिनेत्री को मिला गंदा ऑफर, शेयर किया स्क्रीनशॉट

इस व्यक्ति से मिलता है सांसद नुसरत जहां के बेटे का नाम, सुनकर चौंक जाएंगे आप

तंत्र-मंत्र से प्रेमिका को वश में करना चाहता था युवक, गंवाए 43 लाख रुपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -