शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप को लेकर खुद जान्हवी कपूर ने खोला ये बड़ा राज, सुनते ही नाचने लगे करण जौहर
शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप को लेकर खुद जान्हवी कपूर ने खोला ये बड़ा राज, सुनते ही नाचने लगे करण जौहर
Share:

मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण का हर सीजन हमेशा से ख़बरों में रहा है। इस शो पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बतौर गेस्ट पहुंचते हैं, जहां पर वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे करते दिखाई देते हैं। ऐसे में करण जौहर का पूरा प्रयास होता है कि वह स्टार्स के मुंह से वो बातें भी निकलवाएं जिसे जानने के लिए प्रशंसक हमेशा से ही उत्साहित रहते हैं। ऐसे में करण के शो कॉफी विद करण 8 के मंच पर कपूर सिस्टर्स यानी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पहुंची। इस के चलते रैपिड फायर राउंड में करण ने उनके कई राज पर से पर्दा उठाया।

कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर के टॉक शो पर इस बार जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची हैं। नए वर्ष की शुरुआत में रिलीज किए गए प्रोमो में दोनों बहनों की बातचीत की झलक दिखाई गई है। करण ने जाह्नवी एवं खुशी से एक के पश्चात् एक कई निजी सवाल पूछे। इस के चलते जाह्नवी ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप पर भी बात की। करण ने जाह्नवी कपूर से करण जौहर ने पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल में स्पीड डायल पर किन 3 लोगों के नंबर सेव किए हैं। इस पर अभिनेत्री ने पहले नंबर पर अपने पिता का नाम बोनी कपूर, दूसरे नंबर पर अपनी बहन का नाम खुशी कपूर और तीसरे नंबर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखू यानी (शिखर पहाड़िया) का नाम लिया। शिखर का नाम सुनते ही करण जौहर नाचने लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

कॉफी विद करण 8 में जाह्नवी कपूर एवं खुशी कपूर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी बहुत ख़बरों में रही हैं। इस के चलते दोनों बहनें स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी ने लाल रंग का में फ्रंट कट आउट गाउन पहना हुआ है। वहीं, खुशी ने ऑलिव ग्रीन कलर का गाउन पहना है। इस ऑउटफिट में दोनों बहनें बेहद हॉट एंड सेक्सी दिखाई दे रही हैं।  

शादी के बंधन में बंधने जा रहा है बॉलीवुड ये मशहूर कपल, गोवा में लेंगे सात फेरे

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा नया बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं शाहरुख का...', सनी देओल ने की किंग खान की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -