शादी के बंधन में बंधने जा रहा है बॉलीवुड ये मशहूर कपल, गोवा में लेंगे सात फेरे
शादी के बंधन में बंधने जा रहा है बॉलीवुड ये मशहूर कपल, गोवा में लेंगे सात फेरे
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा रकुल प्रीत सिंह के लिए वर्ष 2024 बेहद विशेष होने वाला है। दरअसल, वह अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने वाली हैं। जी हां, रकुल प्रीत वर्ष 2024 में दुल्हन बनने वाली हैं। अभी तक रकुल और जैकी ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की डेट घोषित नहीं की है। मगर, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे बताया जा रहा है कि वह फरवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 22 फरवरी के दिन गोवा में शादी करेंगे। वे अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि रकुल और जैकी अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं इसलिए वे इसकी आधिकारिक ऐलान नहीं कर रहे हैं। बता दें, इस समय जैकी अपनी बैचलर पार्टी के लिए बैंकॉक (थाईलैंड) गए हैं। वहीं रकुल थाईलैंड में अपना ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं।

रकुल प्रीत जल्द ही कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में दिखाई देगी। इस फिल्म में कमल और रकुल के अतिरिक्त बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी प्रमुख किरदारों में होंगे। बता दें कि इस फिल्म का पहला भाग 1996 में रिलीज हुआ था। इसमें कमल हासन ने एक वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया था जो भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का फैसला करता है। दूसरी तरफ, जैकी अपने अगले प्रोडक्शन 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जफर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ईद 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय, टाइगर, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में हैं।

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा नया बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं शाहरुख का...', सनी देओल ने की किंग खान की तारीफ

सिद्धांत चतुर्वेदी ने दीपिका पादुकोण संग दिए इंटीमेट सीन, बोले- 'मुझे धोखेबाज...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -