तो क्या हो गई जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की लड़ाई?, किया एक-दूजे को अनफॉलो
तो क्या हो गई जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की लड़ाई?, किया एक-दूजे को अनफॉलो
Share:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन काफी समय से चर्चाओं में नहीं है। जी दरअसल उनकी नयी फिल्म तो आने वाली है लेकिन उन्हें कहीं देखा नहीं जा रहा है। वैसे आप सभी को याद हो तो बीते साल उनका नाम एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ा था। बीते साल यह खबरें आईं थीं कि वह सारा को डेट कर रहे हैं। वहीँ अब इस साल उनका नाम जाह्नवी कपूर से जुड़ा। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें खूब वायरल हुई हैं। वैसे यह खबरें उस समय आईं जब दोनों को साथ में गोवा में देखा गया जहाँ दोनों छुट्टियां मनाने गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वैसे अब हाल ही में जो खबर आई है वह चौंकाने वाली है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जी हाँ, वहीँ इन खबरों के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच या तो किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है और या फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर कुछ फैन पेजों ने तो यह तक लिख डाला है कि जाह्नवी कपूर ने कार्तिक आर्यन को ब्लॉक कर दिया है।

वहीँ कुछ फैन पेजों का यह मानना है कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर फिल्म दोस्तान-2 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग दोनों ने लॉकडाउन से पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते यह फिल्म रुक गई। अब मेकर्स ने दोबारा इस पर काम शुरू कर दिया है।

चलना सिख रही है कपिल शर्मा की बेटी, अभिनेता ने शेयर किया ये जबरदस्त वीडियो

अब इंदिरा गाँधी बनेंगी कंगना, कर ली है नयी फिल्म की तयारी

HP ने की भारत में स्मार्ट टैंक श्रृंखला प्रिंटर की घोषणा, जानिए इसकी कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -