18 घंटो बाद शोपियां में थमी गोलीबारी, 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद
18 घंटो बाद शोपियां में थमी गोलीबारी, 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद
Share:

नई दिल्ली। शोपिंया में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार से चल रही मुठभेड़ समाप्त हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लगभग 3 आतंकियों को मार दिया गया है। दूसरी ओर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को नुकसान हुआ है। दरअसल 2 सुरक्षा जवान शहीद हो गए हैं तो दूसरी ओर 3 घायल हो गए हैं। शहीद होने वाले 2 जवान पी इलैयाराजा और सुमेधा वमन हैं। जो घायल हुए हैं उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। शोपियां के जिस क्षेत्र में आतंकियों व सुर क्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई उसे बगदाद के नाम से जाना जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप शनिवार की शाम को भारतीय चैकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने सीज़फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया। इसकी पहचान नायब सूबेदार जगराम सिंह के तौर पर हुई है। शहीद जगराम सिंह मध्यप्रदेश के निवासी थे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक महिला की मौत होने की जानकारी भी सामने आई थी। पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली फायरिंग को गंभीर माना गया है। गौरतलब है कि कुलगाम में आतंकियों का सामना कर रहे सेना के जवान को कुछ लोगों की पत्थरबाजी से परेशानी हुई।

दरअसल यहाॅं पर सीआरपीएफ की 18 बटालियन, 90 बटालियन, 1 आरआर, 9 आरआर और एसओजी तैनात हैं। मगर कई बार स्थानीय लोग आतंकियों को बचाने के लिए सेना के जवानों पर पत्थरबाजी कर देते हैं जिसके चलते आतंकी भाग निकलते हैं। इस घटना में एक जवान घायल हो गया।

दुजाना की मौत के बाद कश्मीर की बेटियों को राहत, गर्लफ्रेंड बनी लश्कर के कमांडर की मौत की वजह

अनंतनाग में सेना ने ढेर किया हिबजुल का एक आतंकी

शहीद मेजर कमलेश पांडेय को दी अंतिम विदाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -