खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पदक लिस्ट में टॉप पर पंहुचा जम्मू कश्मीर
खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पदक लिस्ट में टॉप पर पंहुचा जम्मू कश्मीर
Share:

मेजबान जम्मू और कश्मीर ने गुलमर्ग में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में 26 गोल्ड पदकों के साथ पहला स्थान हासिल करके अपना वर्चस्व भी बनाकर रखा है। जम्मू और कश्मीर ने मंगलवार को संपन्न हुए इस 5 दिवसीय आयोजन में 26 गोल्ड मेडल के साथ 25 रजत और 25 कांस्य मेडल अपने नाम कर लिया है। 

महाराष्ट्र 14 गोल्ड मेडल, 8 रजत और छह कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 10 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सेना ने भी 10 स्वर्ण जीते लेकिन उसके नाम हिमाचल के 14 के मुकाबले 10 सिल्वर मेडल ही थे।  हरियाणा (आठ स्वर्ण), लद्दाख (सात स्वर्ण), उत्तराखंड, तमिलनाडु (दोनों छह स्वर्ण), कर्नाटक (पांच स्वर्ण) और गुजरात (चार स्वर्ण) भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में स्थान बना लिया है। इन खेलों में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा भी लिया है।

इसके पहले ख़बरें थी कि मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया (Khelo India) के तहत अलग अलग शहरों में आयोजन हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को उज्जैन में भी आयोजन का 9वां दिन रहा मगर इस दिन बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। जिसका वीडियो भी सामने आया हैं। दरअसल बृहस्पतिवार को मलखंभ खेल प्रतियोगिता के समय परिसर में ही बैठे बच्चों पर उनके पीछे लगा बड़ा सा खेलो इंडिया का एक होर्डिंग गिर पड़ा। जिससे हंगामा मच गया। 

गनीमत रही किसी को इसमें चोंट नहीं आईं तथा तत्काल वहीं उपस्थित बच्चों व कोच ने होर्डिंग संभाला जब दोबारा खड़ा किया। कुल मिलाकर बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बच्चे एवं कोच एक बड़े से होर्डिंग को पकड़े दिखाई दे रहे है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि इतने बड़े आयोजन में जहां 18 वर्ष से कम आयु के 500 लगभग बच्चे हिस्सा ले रहे हो, उनकी सुरक्षा की व्यवस्था का केवल कागजों में क्यों है? हकीकत तो ये है कि वीडियो में नजर आ रहे बच्चों को क्यों इतना बड़ा होर्डिंग संभालना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है। घटना के पश्चात् मौके पर कुछ लोग पहुंचे और व्यवस्था वापस की गई।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: आज अपराजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में शानदार रहा है रिकॉर्ड

चेन्नई ओपन चैलेंजर में जासन जंग को हराकर सुमित नागल ने क्वार्टर फाइनल में बनाया स्थान

Ind Vs Aus: दिल्ली के होटल में भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिले कमरे, कोहली ने बदला ठिकाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -