ट्विंकल खन्ना ने दिया जामिया के छात्रों का साथ, कहा-अंधेरी गुफा की ओर बढ़ते जा रहे
ट्विंकल खन्ना ने दिया जामिया के छात्रों का साथ, कहा-अंधेरी गुफा की ओर बढ़ते जा रहे
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को तो आप जानते ही होंगे| ट्विंकल खन्ना ने अपने अभिनय से अपने फेन्स के दिलो में अपनी एक अहम् जगह बनाई है| इसके अलावा  अभी काफी समय से ट्विंकल खन्ना ने फिल्मो में अभिनय करना छोड़ दिया परन्तु सोशल मिडिया के जरिये वे देश में हो रही हर हलचल के बारे में जानकारी रखती है| दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के बाद पूरे में देश में आक्रोश है।

 भारत के कई जाने-माने यूनिवर्सिटी  के छात्र जामिया छात्रों के समर्थन में उतर आए हुए  हैं। इसके अलावा बॉलीवुड भी स्टूडेंट्स के सपोर्ट में खड़ा हो गया है। जावेद अख्तर, विक्की कौशल से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स जामिया स्टूडेंट्स का सपोर्ट कर रहे हैं।

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया गया है। छात्रों के साथ हो रही इस हिंसा को लेकर ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा, 'हिंसा का प्रयोग कर के छात्रों की आवाज़ को दबाया जा रहा है और हम लोग एक अंधेरी गुफा की ओर बढ़ते जा रहे है। मैं एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक भारत में खड़ी हूं जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपने विचार व्यक्त करना हमारा संवैधानिक अधिकार है'। इंस्टाग्राम पर ट्विंकल ने अलग पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'रंग, जाति और धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव करना मौलिक और नैतिक अखंडता के खिलाफ जाता है'।

अपने चाहने वालों की मांग सलमान ने ऐसे की पूरी, चेन्नई में जाकर दिखया जलवा

इस अभिनेत्री ने कर दिया लीक अपना एड्रेस, फिर फैंस ने किया कुछ ऐसा

डॉ. श्रीराम लागू के निधन से बहुत दुःखी हैं ऋषि कपूर, कहा- 'आपको बहुत प्यार...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -