जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधाः खुद के जाल में फंसे नेता
जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधाः खुद के जाल में फंसे नेता
Share:

नई दिल्ली। भारत के वित्त मंत्री अरूण जैटली ने गुरूवार को एक प्रेस का्रन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खूद अपने ही बनाए चक्रव्यूह में अब फंसती नजर आ रही है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा कई प्रकार के वित्तीय लेन-देन किए गए जिनमें कोई पारदर्शिता नहीं की गई। कांग्रेसी नेताओं ने आज बिना कुछ पैसे खर्च किए आज बड़ी-बड़ी संपत्तिया खड़ी कर ली है। इसके अलावा जेटली ने कांग्रेस नेताओं पर करमुक्त आय को गैर कर मुक्त आय घोषित कर गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया। जेटली ने कहा कि तमाम आरोप साबित होने के बाद भी सरकार की और से कांग्रेस नेताओं को कोई नोटीस नहीं मिला और ना ही उन पर कोई ठोस कार्रवाही की गई।

जेटली ने कहा की कानून पर अब अपने अनुसार कार्रवाही करेगा। आयकर विभाग इस मामलें की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाही करेगा। जेटली ने कहा की कांग्रेस को कानुनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखना चाहिए ना की मीडिया में इस कार्रवाही को साजिश करार देना चाहिए। जेटली ने कहा की सरकार के लिए सब बराबर हैं इसलिए इस मामले मे सरकार ने अभी तक कोई सख्त कार्रवाही नहीं की हैं फिर भी यदि कांग्रेस इसे राजनीतिक बदला मानती हैं तो ये केवल जनता को गुमराह करना हैं।

वित्त मंत्री ने कहा की अभी तक जो भी नोटीस कांग्रेस को मिले है और जो भी कार्रवाही हुई कांग्रेस ने अभी तक इस बारे में कोई भी जवाब कोर्ट में क्यों नहीं दिए। जेटली ने कहा की कांग्रेस द्वारा बार-बार संसद की कार्रवाही भंग करना लोकतंत्र का अपमान हैं। जेटली ने कहा की अब कांग्रेस अपने आरोंपो से बच नहीं सकती।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -