अब काम नहीं आएगी 'ड्रैगन' की चालबाजी, चीन सीमा पर ITBP ने की जबरदस्त तैयारी
अब काम नहीं आएगी 'ड्रैगन' की चालबाजी, चीन सीमा पर ITBP ने की जबरदस्त तैयारी
Share:

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मई से दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव जारी है। वहीं, चीन की मंशा के मद्देनज़र अरुणाचल प्रदेश में LAC पर ITBP के जवान हाई अलर्ट पर हैं। यहां के संवेदनशील त्वांग सेक्टर में ITBP ने जबरदस्त तैयारियां कर रखी हैं, ताकि चीन से मिलने वाली किसी भी तरह की चुनौती का सामना किया जा सके। 

ITBP की 55वीं बटालियन के कमांडर आईबी झा ने गलवान में हिंसक झड़प की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, जब इस तरह के हादसे होते हैं, तो हाई अलर्ट पर रहना पड़ता है। ताकि ऐसा दोबारा ना हो। फिलहाल यहां बहुत ठंड है। इससे जवानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जवान हर समय सीमा पर नजर बनाए हुए है। आईबी झा ने आगे कहा कि, हमें कोई चकमा नहीं दे सकता। हम देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और हमने पूरी तैयारी कर रखी है।

इससे पहले ITBP लगातार चीनी सेना का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चीनी सेना के साथ पैंगोंग लेक, फिंगर एरिया और पेट्रोलिंग पॉइंट्स 14, 15, 17 और 17ए पर हुईं शुरुआती झड़पों में भी ITBP ने दुश्मन से लोहा लिया था। झा ने आगे कहा कि, ITBP के जवान लद्दाख सेक्टर में पूरी ताकत से लड़े और देश की रक्षा की। यहां तैनात सैनिकों का कहना है कि उनके साथियों ने वहां देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगा दी, उन्हें अगर ऐसा करने का अवसर मिला, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। 

पांच कंपनियों ने 2020 में 5 ट्रिलियन मार्केट कैप के साथ की समाप्ती

45,000 करदाताओं के लिए कम से कम 1 प्रतिशत का भुगतान हुआ अनिवार्य

'हिन्दुओं के साथ न्याय किए जाने की जरूरत...' NRC पर भाजपा नेता का बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -