मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी-कियारा ने लूटी महफिल, लहंगे में छाईं सारा-जाह्नवी-सुहाना
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी-कियारा ने लूटी महफिल, लहंगे में छाईं सारा-जाह्नवी-सुहाना
Share:

त्योहारों का सीजन आरम्भ हो चुका है। बॉलीवुड स्टार्स भी जश्न में डूबे हुए हैं। पिछली रात डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों की महफिल सजी। जाह्नवी कपूर से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड टाउन की डीवाज ने अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली। आइए आपको दिखाते हैं दिवाली पार्टी में कौन किस अंदाज में पहुंचा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ। श्रीराम नेने संग पहुंचीं।  ब्लैक नेट की शिमरी साड़ी में माधुरी सुपर स्टनिंग लगीं। अभिनेत्री के पति भी ऑल ब्लैक लुक में उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए। कियारा आडवाणी ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से दिवाली पार्टी में चार चांद लगा दिए। लहंगा चोली संग उन्होंने हैवी चोकर नेकलेस कैरी किया। न्यूड ग्लोइंग मेकअप में कियारा छा गईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी ब्लैक इंडो वेस्टर्न में बहुत जंच रहे हैं। पार्टी में वो पत्नी कियारा का हाथ थामकर पहुंचे तो लोग देखते रह गए। स्टाइल एवं ग्लैमर के मामले में जाह्नवी कपूर हमेशा अपने लुक से इंप्रेस करती आई हैं। दिवाली पार्टी में जाह्नवी गोल्डन लहंगे में किसी डीवा से कम नहीं लगीं। 

जाह्नवी ने अपने लहंगा लुक को गोल्डन क्लच, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया। पार्टी में सारा अली खान का भी विशेष अंदाज देखने को मिला। हल्टर डीप नेक ब्लाउज तथा मैचिंग पिंक लहंगा में सारा कमाल लगीं। इस बार सारा ने अपने बालों में बन बनाकर अलग लुक लिया। पिंक टोन मेकअप एवं  मिलियन डॉलर स्माइल में सारा ने महफिल लूट ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का भी पार्टी में विशेष अंदाज दिखा। सुहाना रेड लहंगे और गोल्डन चोली में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने दिया राज कुंद्रा की फिल्म UT 69 का रिव्यू, एक्टिंग को लेकर कही ये बात

'कॉफी विद करण' में एंट्री लेंगी बॉलीवुड की ये 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, खोलेंगी एक दूसरे के राज

'तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी...', राजनीति में एंट्री को तैयार कंगना रनौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -