'तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी...', राजनीति में एंट्री को तैयार कंगना रनौत
'तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी...', राजनीति में एंट्री को तैयार कंगना रनौत
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए मशहूर हैं। राजनीतिक हो या सोशल, वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपना पक्ष रखता हैं। कंगना से अक्सर राजनीति में एंट्री करने को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। अभी तक इससे वो इंकार ही करती आई हैं। मगर इस बार उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कंगना फिल्म तेजस की रिलीज के पश्चात् गुजरात के लोकप्रिय यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंचीं। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेका। कंगना रनौत ने नागेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात, कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया। उन्होंने कहा- अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कंगना ने इंस्टा पर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए तस्वीर साझा की हैं। साड़ी में सजी धजी कंगना स्टनिंग लगीं। उन्होंने बताया कैसे वो कई दिनों से बेचैन थीं, मगर भगवान के दर्शन करने के बाद उनके मन को शांति मिली है।

कंगना ने लिखा- कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया तथा अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारकाधीश इसी प्रकार अपनी कृपा बनाये रखना। हरे कृष्णा। मीडिया से चर्चा में कंगना ने द्वारका के बारे में कहा,  द्वारका नगरी तो मैं हमेशा बोलती हूं कि दिव्य नगरी है। यहा की हर एक चीज़ अद्भुत है, कण कण मे यहां द्वारकाधीश समाये हुए है तथा द्वारकाधीश के दर्शन होते ही हम धन्य हो जाते है। हमेशा प्रयास रहता है कि दर्शन करने आए पर काम के कारण कभी कभी ही आ पाते है। चाहते है कि सरकार इसी सुविधा करे कि पानी के नीचे जो द्वारका है वो पानी अंदर जा के देख पाए। हमारा जो महान नगर रह चुका है जो भगवान कृष्ण की जो नगरी है वो हमारे लिए स्वर्ग से कम नहीं है। 

कंगना रनौत ने राम मंदिर के बारे में कहा, राम जी का जन्म स्थल 600 वर्षों के संघर्ष के पश्चात् बीजेपी सरकार का काम है कि भारत वर्ष को यह दिन देखने को मिल रहा है। हम बहुत धूम धाम से मंदिर को फिर से स्थापित करेंगे यह सनातन के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। उम्मीद करते है सनातन की धजा सारी दुनिया मे लहराए। अपनी आने वाली फ़िल्मों के बारे में कहा कि मेरी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की है जो मे स्वयं डायरेक्ट और एक्ट किया है। उसके सिवाय एक थ्रिलर है फिर एक नृत्य विनोदीनी करके है तथा जो आप सबने बहुत पसंद की थी वो तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट भी आ रहा है।
  

नेपोटिज्म पर सनी देओल और बॉबी देओल ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

शाहरुख खान ने रिलीज किया 'डंकी' का टीजर, इस अवतार में नजर आए बॉलीवुड के 'बादशाह'

'कॉफी विद करण' में सनी देओल ने किया खुलासा, बताया शाहरुख खान की कौन सी बात नहीं है पसंद?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -